Indore News: नशा करते ही लड़की हुई आउट ऑफ कंट्रोल, गलत काम को दिया अंजाम
Indore News: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक ऐसा मामला निकलकर सामने आया है, जिसने सभी को चौंका दिया। दरअसल, यहां एक लड़की ने नशे में अपने साथी के साथ एक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गनीमत रही कि, लड़का बच गया, और उसने पुलिस से इस पूरे मामले की शिकायत की है।
पीड़ित ने बताया कि, वह मंदिर में दर्शन करने गया था, तभी लड़की और उसके दोस्त ने लड़के से चोरी करने की बात पर बहस, और विवाद किया। वहीं विवाद बढ़ते ही नशे में धुत लड़की ने चाकू निकालकर लड़के को मार दिया। इसके बाद लड़का घायल अवस्था में घर पहुंचा, और पुलिस से मामले की शिकायत की है।

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में इन दिनों बदमाशों के हौसले कुछ इस तरह बुलंद हैं कि, लगातार चाकू बाजी के घटनाक्रम बढ़ते चले जा रहे हैं। वहीं अबकी बार यह घटनाक्रम परदेसीपुरा थाना क्षेत्र में हुआ, जहां नशे में लड़की ने अपने दोस्त के साथ मिलकर मंदिर में दर्शन करने आए लड़के के साथ न सिर्फ मारपीट की, बल्कि उसे चाकू मार दिया। लड़की और लड़के ने इस वारदात को सिर्फ इस कारण दिया था की, लड़की और लड़के को मंदिर आए लड़के पर चोरी का शक था, जिसके बाद दोनों ने लड़के से विवाद कर उसे चाकू मार दिया। वहीं अब पुलिस ने मामला दर्जकर लड़की की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, लड़की लगातार अलग-अलग तरह का नशा कर लोगों के साथ मारपीट करती है। वहीं वह आए दिन इसी तरह की वारदात को अंजाम देती है, लेकिन बावजूद उसके पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। इधर, आरोपी की शिकायत करने पर पुलिस ने पीड़ित से कहा कि, वह नशेड़ी है, इसके बाद पुलिस ने कार्यवाही नहीं की है। वहीं इसके बाद जब मामला पुलिस के आला अधिकारियों तक पहुंचा, तो पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लड़की और लड़के की तलाश शुरू कर दी है।
ये भी पढ़े- Indore News: ब्रजेश बनकर शादीशुदा लड़की के साथ गलत काम करता था फारुख, हिंदू संगठन ने पकड़ा












Click it and Unblock the Notifications