Indore News: आदिवासी छात्रावास में बाहरी पुरुषों को बुलाती थी वार्डन, सरकार ने लिया सख्त एक्शन
मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के पास चोरल में स्थित आदिवासी छात्रावास से अनियमितता और वॉर्डन की मनमर्जी का मामला सामने आने के बाद अब प्रदेश की मोहन सरकार एक्शन में नजर आ रही है।
सीएम मोहन यादव के निर्देश पर एससी-एसटी, अल्पसंख्यक और पिछड़ा वर्ग के छात्रावासों की जांच के लिए मंत्रियों की टीम बनाई गई है। वहीं अब मंत्रियों की टीम जांच कर जल्द ही सीएम मोहन यादव के समक्ष अपनी रिपोर्ट पेश करेगी।

इंदौर दौरे पर आए कैबिनेट मंत्री विजय शाह ने बताया कि, पिछले दिनों चोरल और झाबुआ में हुए घटनाक्रम के बाद मोहन सरकार सख्त है, जहां इस तरह की घटनाएं ना हो इसके लिए सीएम मोहन यादव के निर्देशन में ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स की टीम बनाई गई है, जो एससी-एसटी, अल्पसंख्यक और पिछड़ा वर्ग के छात्रावासों की जांच करेगी और जल्द अपनी रिपोर्ट सीएम मोहन यादव के समक्ष पेश करेगी।
कैबिनेट मंत्री विजय शाह ने कहा की, मध्य प्रदेश शासन और मोहन सरकार ने आदिम जाति, जनजाति विभाग को बहुत गंभीरता से लिया है। बच्चों की सुरक्षा, संरक्षण और पढ़ाई पर हमारी सरकार ध्यान दे रही है। घटनाक्रम दुखदाई है। आने वाले भविष्य में बच्चों की सुरक्षा, संरक्षण, बिना टेंशन के पढ़ाई, और यह घटना दोबारा ना हो, इसके लिए मुख्यमंत्री ने तत्काल मेरी अध्यक्षता में ग्रुप आफ मिनिस्टर्स की एक टीम बनाई है, जिसका अध्यक्ष में खुद हूं। मेरे नीचे 7 मंत्री हैं। तीन एसीएस हैं। तीन पीएस हैं, और हम 15 दिन के अंदर एक रिपोर्ट, मध्य प्रदेश के एससी- एसटी और पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक जितने प्रकार के छात्रावास होते हैं, उसमें अच्छा भोजन, अच्छी सुरक्षा, अच्छी व्यवस्था, बाहरी लोगों का आना जाना बंद हो, बच्चों की बिना टेंशन के पढ़ाई हो, ऐसी घटना दोबारा ना हो, हम 15 दिन के अंदर उसकी एक रिपोर्ट मुख्यमंत्री को देंगे, उसके बाद बाकी कार्रवाई करेंगे।
कैबिनेट मंत्री विजय शाह ने कहा कि, जो घटनाएं हुई है, वहां दोनों अधीक्षकों को प्राथमिक दृष्टियां हमने जिम्मेदार मानते हुए, चाहे चोरल की घटना हो या झाबुआ की घटना, तत्काल सस्पेंड करने के आदेश दिए हैं। जो अधिकारी हैं, इंदौर जिले के, झाबुआ जिले के, मंडल संयोजक से लेकर ऊपर तक जिला अधिकारी तक सभी को नोटिस जारी किया है। क्यों नहीं, आपको लापरवाही के कारण सस्पेंड कर दिया जाए। सबको शोकाज नोटिस दिया है। मैं मुंबई में था, वहीं से निर्देश देकर मैंने सस्पेंड किया है।
ये भी पढ़े- Indore News: आदिवासी गर्ल्स हॉस्टल बना अय्याशी का अड्डा, बाहरी पुरुषों के साथ वार्डन की काली करतूत सामने आई












Click it and Unblock the Notifications