Indore News: आदिवासी गर्ल्स हॉस्टल बना अय्याशी का अड्डा, बाहरी पुरुषों के साथ वार्डन की काली करतूत सामने आई
इंदौर के पास चोरल स्थित आदिवासी गर्ल्स हॉस्टल से शर्मनाक घटनाक्रम निकलकर सामने आया है, जहां अब प्रशासन के बड़े अधिकारियों की लापरवाही की जांच हो सकती है। इधर, कांग्रेस नेताओं ने इस पूरे मामले में कठोर कार्रवाई की मांग जिम्मेदारों से की है।
कांग्रेस नेताओं ने बताया की, आइडिलिक कॉलेज M.B.A पेपर लीक मामला ठंडा बस्ते में युग पुरुष आश्रम मे 6 बच्चों मौत एवं बीमार बच्चों के जांच के मामला अन्य मामले ठंडा बस्ते में डाल दिए हैं। प्रशासन मौन है।

इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने बताया है कि, आदिवासी हॉस्टल का मामला जब विभाग के पास वीडियो पहुंचा तब हरकत में आए, और कार्रवाई की है। चोरल स्थित महू तहसील के आदिवासी गर्ल्स हॉस्टल में अनैतिक काम को लेकर प्रशासन की बड़ी लापरवाही है। (बाहरी पुरुषों को हॉस्टल में प्रवेश देना, बाहरी पुरुषों को खाना खिलाना- बाहरी पुरुषों के सामने ले जाना) ये सब छात्राओं की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है।
यादव ने बताया की, सुरक्षा को ताक में रखना, क्या प्रशासन पर प्रश्न चिन्ह नहीं है?, क्या छात्रावास और प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी हॉस्टल की जांच करने या निरीक्षण करने नहीं जाते थे?, यह जिम्मेदारी अधिकारियों की थी। अब कुछ लोगों पर कार्रवाई की गई है। जांच दल गठित कर दिया गया है, फिर जांच के नाम पर ठंडा बस्ते में डाल दिया जाएगा। बड़े पर कार्रवाई नहीं की जाएगी।
अधीक्षिका को किया निलंबित
छात्रावास के संचालन में गम्भीर अनियमितता एवं अन्य आरोपों पर कलेक्टर आशीष सिंह ने तत्काल संज्ञान लेकर आदिवासी कन्या छात्रावास चोरल की अधीक्षिका को निलंबित कर दिया है। अनियमितता की जाँच दल बनाकर की जा रही है। कलेक्टर के निर्देश पर डॉ. अंबेडकर नगर महू के एसडीएम द्वारा प्रारंभिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई है।
आदिवासी कन्या छात्रावास चोरल परियोजना क्षेत्र महू अधीक्षिका (मूल पद प्राथमिक शिक्षक) सुश्री शिल्पा गौड के विरूद्ध छात्रावास संचालन में लापरवाही बरतने, बाहरी व्यक्ति को छात्रावास में अनाधिकृत प्रवेश देने, छात्राओं के सुरक्षा जैसे संवेदनशील मुद्दे को दृष्टिगत न रखते हुए सी.सी.टी.व्ही. कैमरे बन्द रखना, बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति व सूचना के छात्रावास से अनुपस्थित रहना तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों पर दबाव बनाकर बाहरी व्यक्ति को खाना खिलाने सहित अन्य आरोप प्रथम दृष्टया सिद्ध होने से अधीक्षिका की लापरवाही पाई गई है।
ये भी पढ़े- MP: शादीशुदा बहनों को मिस्ड कॉल से हुआ प्यार, बच्चों को छोड़ बॉयफ्रेंड के साथ हुई फरार












Click it and Unblock the Notifications