Indore news: डिजिटल हो रहे ग्रामीण इलाके, पेपरलेस गवर्नेंस की अवधारणा साकार
आत्मनिर्भरता और सामाजिक विकास के लिए डिजिटल समावेशन एक बुनियादी जरूरत बन गया है। इस दिशा में शासन द्वारा अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है, जिनमें से एक सबसे महत्वपूर्ण योजना है डिजिलॉकर।
इंदौर के ग्रामीण क्षेत्रों में पेपरलेस गवर्नेंस की अवधारणा तथा डिजिटल समावेशन को मूर्त रूप देने हेतु की गई अनूठी पहल के तहत जिले की चार ग्राम पंचायतों को शत प्रतिशत डिजिलॉकर युक्त बनाया गया है। यह पहल विकसित भारत संकल्प योजना के अंतर्गत की गई है।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सिद्धार्थ जैन के नेतृत्व में विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान इंदौर की चार ग्राम पंचायतों श्रीराम तलावली, टोड़ी, मीतापाट एवं पिपलोदा में अब सभी ग्रामीण परिवारों के द्वारा डिजिलॉकर एप्प को डाऊनलोड कर अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज एवं प्रमाण पत्रों को ऑनलाइन सुरक्षित किया गया है।
सर्वप्रथम इन ग्रामो में निवासरत समस्त परिवारों की सूची बनाई गई, ग्राम के सर्वे एवं ग्रामीणों से सम्पर्क हेतु पंचायत, आंगनवाड़ी के कर्मचारियों के दलों का गठन कर, सर्वे का कार्य प्रारम्भ किया गया। नियुक्त अभियान दलों द्वारा इन पंचायतों में निवासरत सभी परिवारों से सम्पर्क कर उन्हें डिजीलॉकर के उपयोग हेतु प्रेरित एवं प्रशिक्षित किया गया।
प्रमाण पत्रों को डिजीलॉकर एप पर अपलोड
ग्रामीणों को डिजीलॉकर एप के उपयोग से महत्वपूर्ण दस्तावेजों की सुरक्षा एवं पोर्टल पर सेव किये गए दस्तावेजों के कही से भी उपयोग करने की सुविधाओं के संबंध में अवगत कराते हुये इन 4 ग्राम पंचायतों के सभी परिवारों को डिजिलॉकर एप्प डाउनलोड करने के लिए प्रेरित किया गया। टीम द्वारा समझाइश और प्रशिक्षण उपरांत ग्रामों के यूवा समूह, महिला समूह व अन्य नागरिकों द्वारा उत्साह के साथ डिजीलॉकर मोबाईल एप्प डाउनलोड कर एप्प के माध्यम से स्वयं के महत्वपूर्ण दस्तावेज, प्रमाण पत्रों को डिजीलॉकर एप्प पर अपलोड किये गये।
ये भी पढ़े- Indore news: स्वच्छ शहर अब सोलर सिटी बनेगा, कॉलोनियों में लगेंगे प्लांट












Click it and Unblock the Notifications