Indore news: स्वच्छ शहर अब सोलर सिटी बनेगा, कॉलोनियों में लगेंगे प्लांट

इंदौर शहर को सोलर सिटी बनाने के उददेश्य से मंत्री तुलसीराम सिलावट एवं महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा स्मार्ट सिटी आफिस में बैठक ली गई। बैठक में आइडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चांवडा, विधायक रमेश मेन्दोला, महेन्द्र हार्डिया, मधु वर्मा, गोलु शुक्ला, सभापति मुन्नालाल यादव, सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। इस अवसर पर इंदौर को सोलर सिटी बनाने के संबंध में प्रेजेंटेशन देखा गया।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा, प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव व नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के निर्देशन में इंदौर शहर को सोलर सिटी बनाने के उददेश्य से शहर के समस्त जनप्रतिनिधियों के साथ सोलर सिटी प्लान के क्रियान्वयन के संबंध में बैठक ली गई।

Indore

बैठक में समस्त जनप्रतिनिधियों के सहयोग से इंदौर शहर के 22 झोन क्षेत्र अंतर्गत प्रत्येक झोन की 1-1 कालोनी सहित कुल 22 कालोनियों को सोलर सिस्टम लगाने के लिये लक्ष्य निर्धारित किया गया। इसी क्रम में आगामी 2 माह में 25 हजार सोलर सिस्टम लगाने का भी लक्ष्य निर्धारित किया गया। इसके साथ ही पूरे शहर को सोलर सिटी बनाने के द्वितीय चरण में इंदौर शहर के समस्त 85 वार्ड की 1-1 कालोनियों सहित कुल 85 कालोनियों में सोलर सिस्टम लगाने जावेगे। इसके साथ ही शहर के समस्त शासकीय भवनो में भी सोलर सिस्टम लगाने के संबंध में चर्चा की गई।

महापौर भार्गव द्वारा इंदौर शहर को सोलर सिटी बनाने के उददेश्य से सर्वप्रथम अपने निवास पर सोलर सिस्टम लगाया गया, साथ ही शहर के समस्त विधायक, एमआईसी सदस्य, जनप्रतिनिधियों द्वारा अपने-अपने घर पर आगामी 10 दिवस मे सोलर सिस्टम स्वंय पहले लगाएगे व नागरिको को भी सोलर सिस्टम के लाभ की जानकारी देते हुए सिस्टम लगाने के लिये प्रेरित करेगे। बैठक में विधायक मधु वर्मा द्वारा गार्डन में सोलर सिस्टम लगाकर उसे क्षेत्र की स्ट्रीट लाइटों को सोलर सिस्टम से कनेक्ट करने का सुझाव दिया गया। उक्त के संबंध में महापौर भार्गव द्वारा कार्य करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए गए।

ये भी पढ़े- Indore news: स्वच्छ शहर में कुत्तों का आतंक, तेजी से बढ़ रहे डॉग बाइट के मामले

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+