Selfie stick और कॉलर माइक लेकर नर्मदा परिक्रमा पर निकले Digital Baba, सरकार तक पहुंचा रहे जनसमस्या

देशभर के अलग-अलग हिस्सों से लगातार साधु-संत नर्मदा परिक्रमा के लिए मध्यप्रदेश आ रहे हैं। इस बीच डिजिटल बाबा के नाम से प्रसिद्धि हासिल कर चुके स्वामी रामशंकर इन दिनों नर्मदा परिक्रमा पर निकले हैं, जहां डिजिटल बाबा लगातार मध्य प्रदेश के तीर्थ स्थलों पर पहुंच रहे हैं, और नर्मदा परिक्रमा कर रहे हैं। डिजिटल बाबा अपने साथ सेल्फी स्टिक और कॉलर माइक लेकर चल रहे हैं, जहां वे नर्मदा परिक्रमा के दौरान अलग-अलग स्थानों की समस्याओं को लेकर आमजन से बातचीत करते हुए, इन समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। डिजिटल बाबा नर्मदा परिक्रमा 4 नवंबर एकादशी के दिन ओमकारेश्वर से शुरू की है।

सरकार तक पहुंचा रहे समस्या

सरकार तक पहुंचा रहे समस्या

डिजिटल बाबा मध्यप्रदेश में नर्मदा किनारे के इलाकों में परिक्रमा करते नजर आ रहे हैं, जहां वे आम जनता से बातचीत भी करते हैं। हाल ही में डिजिटल बाबा ने ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए, और वहां साफ-सफाई व अन्य व्यवस्थाओं से जुड़ा एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया है, जिसे डिजिटल बाबा ने सीएम शिवराज को भी टैग किया है। इतना ही नहीं एक अन्य स्थान पर नर्मदा परिक्रमा करने वाले यात्रियों के लिए रस्सी का पुल दिखाई देने पर डिजिटल बाबा ने वीडियो बनाते हुए मामा जी यानी सीएम शिवराज से इस पुल को संरक्षण प्रदान करने की अपील की है।

सोशल मीडिया पर युवाओं से करते हैं संवाद

सोशल मीडिया पर युवाओं से करते हैं संवाद

डिजिटल बाबा का जन्म उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में हुआ है, जहां डिजिटल बाबा सनातन धर्म और अध्यात्म से जुड़े विषयों पर लगातार सोशल मीडिया के जरिए युवाओं से संवाद करते हैं, और युवाओं को सनातन धर्म और अध्यात्म के प्रति जागरूक करते हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने के कारण डिजिटल बाबा के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई फॉलोअर्स भी हैं। इतना ही नहीं डिजिटल बाबा लगातार देश के अलग-अलग हिस्सों का भ्रमण करते हुए धार्मिक स्थलों की जानकारी भी युवाओं को प्रदान करते हैं।

हिमाचल प्रदेश में है कुटिया

हिमाचल प्रदेश में है कुटिया

डिजिटल बाबा ने गोरखपुर विश्वविद्यालय से अपनी पढ़ाई की है, जहां वह घर परिवार और संसार को त्याग कर अध्यात्म की दुनिया में भक्ति की ओर निकल पड़े हैं। इतना ही नहीं डिजिटल बाबा ने अपना जीवन भक्ति मार्ग में समर्पित करने का निर्णय भी लिया है। वहीं अब स्वामी राम शंकर यानी डिजिटल बाबा हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले स्थित बैजनाथ धाम में एक कुटिया बनाकर रहते हैं। इसके साथ ही वे देश के अलग-अलग धार्मिक स्थलों की यात्राएं भी करते रहते हैं, जहां वर्तमान में वे मां नर्मदा की परिक्रमा कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+