Indore News: कलयुगी मां ने प्रेमी के साथ मिलकर बच्चे को दी यातना, धर्म बदला और कर दिया खतना

मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से धर्मांतरण का एक ऐसा मामला सामने आया था, जिसने सभी को हिलाकर रख दिया था। राजस्थान के रहने वाले एक व्यक्ति की पत्नी और बच्चे का अपहरण कर इलियास नाम का आरोप इन दोनों को इंदौर ले आया, जहां आरोपी ने बच्चे का खतना करवा कर उसका धर्म परिवर्तन करवा दिया था। वहीं न्यायालय ने इस मामले में आरोपी को सख्त सजा सुनाई है।

इंदौर कोर्ट ने इस मामले में मां समेत 3 आरोपियों को 10 साल की सजा और 5 हजार का जुर्माना लगाया है। मामला जुलाई 2023 का है, जहां मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर बच्चे का धर्म परिवर्तन करवाया था।

Indore

आरोपी इलियास बार-बार बच्चे के पिता को वीडियो कॉल कर परेशान करता था, और बच्चे को छोड़ने के बदले में पैसों की डिमांड करता था। वहीं अब पीड़ित पिता ने राजस्थान से इंदौर पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की है, जहां पुलिस ने आरोपी इलियास को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया है।

पीड़ित ने बताया था कि, सालों पहले उनकी शादी शाजापुर की रहने वाली लड़की से हुई थी, जहां शादी के लगभग एक साल बाद बेटे ने जन्म लिया था, तभी कुछ दिनों बाद पत्नी को मायके की शादी में शामिल होने के लिए पिता के साथ शाजापुर भेजा था, शादी के बाद शाजापुर से उज्जैन साथ लेकर आया और उज्जैन से दोनों राजस्थान के लिए रवाना हुए, तभी रतलाम के पास से कुछ लोगों ने पत्नी और बच्चे का अपहरण कर लिया। वहीं पुलिस को शिकायत दर्ज कराने के बाद पता चला की पत्नी अपनी इच्छा से बच्चे को लेकर इलियास के साथ चली गई है, जिसके बाद दोनों इंदौर में रहने लगे और इलियास ने पत्नी और बच्चे दोनों का धर्मांतरण करवा दिया।

सोशल मीडिया पर छाया मामला

राजस्थान के अनाज कारोबारी के बेटे के धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया था, जहां इंदौर पुलिस ने धर्म परिवर्तन कराने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं अब पुलिस ने धर्म परिवर्तन के इस मामले में बच्चे की मां को भी सह आरोपी बनाते हुए गिरफ्तार किया था। पूछताछ के बाद पुलिस ने बच्चे की मां को जेल भेज दिया था। सोशल मीडिया पर इंदौर का यह घटनाक्रम जमकर ट्रेंड कर रहा है, जहां इस घटनाक्रम के बाद लोगों में गुस्सा भी व्याप्त है। उधर, लगातार लोग ट्वीट कर इस घटनाक्रम की निंदा कर रहे थे। वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

ये भी पढ़े- MP News: 'शांति से चोरी करने दो, वरना...', चोर की चिट्ठी देख लोगों के उड़े होश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+