MP News: 'शांति से चोरी करने दो, वरना...', चोर की चिट्ठी देख लोगों के उड़े होश
आपने चोर को बिना बताए चोरी करते देखा होगा, लेकिन मध्यप्रदेश के ग्वालियर में इन दिनों एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में लोग एक चोर की चिठ्ठी से हैरान परेशान है।
यहां एक अज्ञात चोर ने कॉलोनी वासियों को एक चिट्ठी भेजकर शांति से चोरी करने की चेतावनी दी है, इतना ही नहीं, यदी चोरी नहीं करने दी तो चोर ने जान से मारने की धमकी तक लोगों को दी है।

कुछ ऐसी है चोर की लिखी चिट्ठी
ग्वालियर के सूर्य विहार कॉलोनी में चोर की लिखी चिट्ठी ने सभी को परेशान कर दिया है, जहां अब चोर की लिखी चिट्ठी से कॉलोनी वाले दहशत में हैं। यहां के लोग चोरों के आतंक से इस कदर डरे हुए हैं कि, रात को उन्हें रात जग करना पड़ता है। दरअसल, यहां चोरों ने जो चिट्ठी लोगों के लिए लिखी है, उसमें चोरों ने लिखा है की, "मैं एक चोर हूं, मुझे चोरी करने दो नहीं तो सबको मार डालूंगा, हमें शांति से चोरी करने दो, नहीं तो सब मरेंगे।" वहीं अब चोर की लिखी चिट्ठी पुलिस ने जप्त करते हुए जांच शुरू कर दी है।
चोरों की चिट्ठी से परेशान लोग
चोरों की चिट्ठी से परेशान लोगों ने अब पुलिस से मदद की गुहार लगाई है, जहां इन लोगों का कहना है की, आए दिन चोर कॉलोनी में आते हैं, पिछले दिनों जब चोर कॉलोनी में आए थे, तो उन्हें पकड़ने की कोशिश की गई थी, लेकिन चोर भाग गए और लोगों जान से मारने की धमकी दी है। वहीं अब पुलिस चोरों की लिखी चिट्ठी जांच रही है, जहां पुलिस जल्द से जल्द चोरों को पकड़ने और इस पूरे मामले का खुलासा करने की बात कहती नजर आ रही है।
बहरहाल, लोगों को चोरों की दहशत से कब तक निजात मिल पाति है। ये आने वाला वक्त बताएगा, लेकिन चोरों के बुलंद हौंसले देख अब कानून व्यवस्था पर सवालिया निशाना खड़े होते नजर आ रहे हैं।
ये भी पढ़े- Indore News: कॉलेज गर्ल को स्पोर्ट्स टीचर ने किया बैड टच, जमकर हुई पिटाई, Video












Click it and Unblock the Notifications