हार का डर, इसलिए EVM पर आरोप लगा रहे...कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस पर साधा निशाना
MP Assembly Election 2023 की हलचल के बीच सियासत के गढ़ इंदौर में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं विधानसभा क्रमांक 1 से प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय ने अभय प्रशाल स्थित संभागीय मीडिया सेंटर पर प्रेस वार्ता को संबोधित किया।
इस अवसर पर विजयवर्गीय ने कहा कि, कांग्रेस का दोहरा चरित्र हमेशा ही दिखाई देता है, जब-जब उन्हें लगता है हारने वाले हैं, तो दोष देने का काम करते हैं, कभी चुनाव आयोग को कभी ईवीएम जबकि इसी ईवीएम से चुनाव अन्य राज्य में हुए हैं, कांग्रेस को हार का डर इसलिए वे आरोप लगा रहे हैं, इन्हे आभास हो चुका है की दुकान बन्द होने वाली है, कांग्रेस का विकास पर विश्वाश ना ही चुनाव आयोग पर और ना ही ईवीएम पर।

विजयवर्गीय ने आगे कहा कि, मोदी जी के आने के बाद देश की अर्थव्यवस्था बहुत अच्छी हुई है, और पाकिस्तान में भुखमरी बढ़ी है, पाकिस्तान के प्रति कांग्रेस का प्रेम क्यों रहता है यह समझ के बहार है, कांग्रेस चुनाव आयोग पर भी आरोप लगा रही हैं, उससे यह निश्चित है की भाजपा सरकार बन रही है, और कांग्रेस ने हार स्वीकार कर ली है, और कांग्रेस हार रही है।
विजयवर्गीय ने कहा कि, मेरा कांग्रेस से प्रश्न है की, स्टालिन के बेटे द्वारा दिया गया बयान की सनातन धर्म नष्ट होना चाहिए, कांग्रेस को स्पष्ट करना चाहिए की वो सनातन के साथ है या नहीं, साथ ही कहा की, भाजपा की दो तिहाई से सरकार बनने जा रही है।
कैलाश विजयवर्गीय ने आगे कहा की, कमलनाथ कह रहे हैं, राम मंदिर सबका है, वे तब कहां गए थे, जब 25 वकीलों की टीम महान ग्रंथ रामायण को उपन्यास बता रही थी। राम राम जपते रहिए आपका राम राम जपने का ही समय है। विजयवर्गीय ने कहा कि, राहुल गांधी अभिनेता बनकर नेता बनना चाहते हैं। मोदी जी ने देश ही नहीं दुनिया में भारत का गौरव बढ़ाया है. मोदी में विश्व युद्ध को रोकने की ताकत है,भारत विश्व बंधुत्व का सबसे बडा उदाहरण है।
विजयवर्गीय ने कहा कि, चुनाव विकास का विषय है, भाजपा सरकार में किसानों की 7 गुना आय बढ़ी है, व्यापार से जीएसटी बढ़ा है, गरीब कल्याण की योजनाएं चलाई जा रही है, कांग्रेस तो चुनावी हिंदू हैं, उनकी नियत और नीति इसी प्रकार की है, अब कांग्रेस के उपर तरस आने लगा है, मेरी पूरी कांग्रेस को लेकर सहानुभूति है, क्योंकि अब जनता जागरूक हो गई है।
ये भी पढ़े- Indore news: प्रियंका गांधी के रोड शो को कैलाश विजयवर्गीय ने बताया फ्लॉप, बोले- ये चुनावी हिंदू है












Click it and Unblock the Notifications