Indore News: इन स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकी, स्टूडेंट्स की हुई छुट्टी, पुलिस जांच में जुटी
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक बार फिर धमकी भरा मेल मिलने के बाद हड़कंप मच गया है, जहां यह धमकी भरा मेल इंदौर के दो प्रतिष्ठित स्कूलों को बम से उड़ने को लेकर मिला है। वहीं ईमेल मिलते ही स्कूल प्रबंधन ने पुलिस को इसकी सूचना दी, जहां पुलिस को सूचना देते ही बम स्क्वाड मौके पर पहुंचा, और जांच पड़ताल शुरू की है।
धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद स्कूल प्रबंधन हरकत में आया, और तुरंत बच्चों की छुट्टी कर दी, जहां स्कूल को खाली करवाया गया है। वहीं अब बम स्क्वायड स्कूल में पहुंचकर जांच पड़ताल कर रहा है, जिन स्कूलों में बम विस्फोट की धमकी मिली है, उनमें प्रमुख तौर पर NDPS और IPS स्कूल शामिल है।

कुछ इस तरह मिला ई-मेल
जानकारी के मुताबिक, दोनों ही स्कूल को बम से उड़ने की धमकी मिलने के बाद ताबड़तोड़ स्कूल प्रबंधन ने स्कूल को खाली करवाया है, यह जहां परिजनों को फोन लगाकर प्रबंधन ने यह जानकारी दी है। वहीं इसके बाद प्रबंधन ने सभी बच्चों को बस में बैठा कर अपने-अपने घर के लिए रवाना कर दिया है। इधर, बम की सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में पुलिस वाला दोनों स्कूलों के बाहर तैनात किया गया है। वहीं बम स्क्वायड मौके पर पहुंचकर जांच कर रहा है। फिलहाल, पुलिस प्रशासन के अधिकारी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बचने नजर आ रहे हैं, तो वहीं स्कूल प्रबंधन की तरफ से इस मामले पर आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।
पहले मिल चुकी है धमकी
मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर स्थित देवी अहिल्या विश्वविद्यालय एअरपोर्ट को बम से उड़ने की धमकी मिली थी। धमकी भरा मेल मिलने के बाद एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। धमकी भरा मेल सिक्योरिटी कमांडेंट के पास पहुंचा था, जहां इसके बाद एयरपोर्ट की सुरक्षा में वृद्धि कर दी गई थी। एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से इस मामले को लेकर एरोड्रम पुलिस थाने में शिकायत दर्ज की गई थी। इससे पहले IIM जैसे संस्थाओं को बम से उड़ने की धमकी दी गई थी, जहां लगातार मिल रही धमकियों के बाद अब पुलिस सुरक्षा को लेकर सतर्क है।
ये भी पढ़े- MP News: क्या है डिजिटल अरेस्ट स्कैम?, कहीं आप तो नहीं हो रहे शिकार, जानिए












Click it and Unblock the Notifications