Mahakal को भक्त ने भेंट किया पांच मंजिला चांदी का झूमर, कितनी है कीमत, जानिए
उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में उत्तरप्रदेश गाजियाबाद से पधारे राहुल सोनी व दीपिका वर्मा द्वारा श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पं. श्री रमण त्रिवेदी की प्रेरणा से रजत का पाँच मंजिल झूमर (छत्र) भगवान श्री महाकालेश्वर जी को अर्पित किया गया। जिसे श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबन्ध समिति की ओर से जितेन्द्र पंवार द्वारा प्राप्त कर दानदाता का सम्मान किया गया व विधिवत रसीद प्रदान की गई।
मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक संदीप कुमार सोनी ने बताया कि, श्री महाकालेश्वर मंदिर की सभी व्यवस्थायें दान के माध्यम से ही संचालित होती हैं। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा संचालित नि:शुल्क अन्नक्षेत्र, गौशाला, चिकित्सा आदि में भी अपनी श्रद्धानुसार दान भी करते हैं। समय-समय पर मंदिर के अधिकारी, पुजारी, पुरोहितों, मंदिर प्रबंध समिति सदस्यों व कर्मचारियों के माध्यम से भी भक्तों को मंदिर में दान करने हेतु प्रेरित किया जाता है।

उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में इंदौर से पधारे सुरेश भदौरिया, अमलतास इंडेक्स ग्रुप द्वारा महाकालेश्वर मंदिर के नंदी मण्डपम में स्थापित श्री नंदी जी के स्टैण्ड पर चांदी की परत लगवायी गई। भगवान श्री महाकालेश्वर जी को अर्पित किया गया। दानदाता द्वारा बताये अनुसार जिसका कुल वजन 11 किलो 650 ग्राम है व राशि 09 लाख 66 हज़ार 950 है। जिसे श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबन्ध समिति की ओर से दानदाता का सम्मान किया गया व विधिवत रसीद प्रदान की गई।
इसके अतिरिक्त छत्तीसगढ़ रायपुर से पधारे श्री सौरभ मिश्रा ने 1000 वॉट साउंड एम्पलीफायर मानसरोवर हॉल हेतु दान में दिया गया। मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक संदीप कुमार सोनी ने बताया कि, श्री महाकालेश्वर मंदिर की सभी व्यवस्थायें दान के माध्यम से ही संचालित होती हैं। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा संचालित नि:शुल्क अन्नक्षेत्र, गौशाला, चिकित्सा आदि में भी अपनी श्रद्धानुसार दान भी करते हैं। समय-समय पर मंदिर के अधिकारी, पुजारी, पुरोहितों, मंदिर प्रबंध समिति सदस्यों व कर्मचारियों के माध्यम से भी भक्तों को मंदिर में दान करने हेतु प्रेरित किया जाता है।
ये भी पढ़े- Ujjain News: महाशिवरात्रि पर महाकाल मंदिर में कुछ ऐसी रहेगी व्यवस्था, दर्शन में लगेगा इतना समय












Click it and Unblock the Notifications