Ujjain News: महाशिवरात्रि पर महाकाल मंदिर में कुछ ऐसी रहेगी व्यवस्था, दर्शन में लगेगा इतना समय

उज्जैन में महाशिवरात्रि पर्व 8 मार्च को मनाया जायेगा। शिव नवरात्रि पर्व 29 फरवरी से 9 मार्च तक मनाया जायेगा। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह एवं नवागत पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पर्व की तैयारियों की व्यवस्थाओं एवं स्थलों का मुआयना किया।

कलेक्टर ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि महाशिवरात्रि पर्व पर आरती स्थल एवं दर्शन व्यवस्था के रूट पर स्ट्रीट लाईट के अलावा पर्याप्त विद्युत व्यवस्था की जाये। पार्किंग स्थल की लेवलिंग कर शौचालय, लाईट, पेयजल आदि की व्यवस्था करने के निर्देश दिये। गर्मी को देखते हुए पेयजल टेंकर में दर्शनार्थियों को पीने का ठण्डा पानी उपलब्ध कराया जाये।

Ujjain

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि दर्शनार्थियों की सुलभ, सुगम दर्शन व्यवस्था हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाये। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने सर्वप्रथम प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कर्कराज पार्किंग स्थल तथा भील समाज की धर्मशाला में जूता स्टेण्ड स्थल का मुआयना किया। तत्पश्चात अधिकारियों ने नृसिंह घाट के सामने गंगा गार्डन के पास से दर्शनार्थियों का प्रवेश स्थल गौंड बस्ती होते हुए चारधाम पार्किंग स्थल, शक्तिपथ से त्रिवेणी, त्रिवेणी से महाकाल लोक होते हुए मानसरोवर होते हुए दशनार्थियों के प्रवेश रूट का मुआयना कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इसके बाद अधिकारियों ने दर्शनार्थियों के दर्शन पश्चात निर्गम मार्ग का अवलोकन किया।

कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री को निर्देश दिये कि समय पूर्व बेरिकेटिंग की जाये। विद्युत विभाग के अधिकारी को निर्देश दिये कि पर्व के पूर्व प्रकाश व्यवस्था स्ट्रीट लाईट के अलावा लगाई जाये, ताकि दर्शनार्थियों को किसी प्रकार की कठिनाई न हो। भ्रमण के दौरान श्री महाकालेश्वर मन्दिर प्रबंध समिति के प्रशासक एवं यूडीए सीईओ संदीप सोनी ने दर्शन व्यवस्था की सम्पूर्ण विस्तृत जानकारी से अवगत कराया।

ये भी पढ़े- Ujjain News: महाशिवरात्रि पर महाकाल दर्शन के लिए आएंगे श्रद्धालु, ऐसा होगा ट्रैफिक प्लान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+