Indore news: विधानसभा 3 को मिली करोड़ों की सौगात, क्या कुछ रहा खास, जानिए?
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर की विधानसभा 3 में विकास पर्व पर आयोजित वार्ड 55 में केंद्र सरकार की आर.डी.एस योजना के अंतर्गत 33/11 किलोवाट क्षमता का सब स्टेशन ग्रिड निर्माण का भूमि पूजन हुआ। जहां विजयवर्गीय ने कहा की, अब ग्रिड फेल होने से बिजली कटौती कम से कम होगी, यह केंद्र सरकार का प्रोजेक्ट है, विधानभा 3 में एमपीबी 200 करोड़ रुपए ग्रिड - सब स्टेशन और वायरिंग के लिए खर्च करेगा। वहीं केंद्र सरकार ने एक हजार करोड़ रुपए बिजली सुधार के लिए पूरे इंदौर को दिए है।
विजयवर्गीय ने कहा कि, आमजन को 24 घंटे बिजली मिले इसके लिए भाजपा की सरकार बहुत ही तेजी से विकास कार्य कर रही है, सरकार महत्वकांक्षी योजनाएं चला रही है, सभी लोग विकास में सहभागी बने, हम विधानसभा को बेहतर से बेहतर बनाने के लिए लगातर कार्य कर रहे है, विधानसभा 3 में 80 हजार लोगो का आयुष्मान कार्ड हैं, उन्हें सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है, क्षेत्र 3 बहुत तेजी से विकसित हो रहा है।

विधानसभा 3 को मिली सौगात
विधानसभा 3 में विधायक आकाश विजयवर्गीय ने वार्ड 55 में विकास पर्व के तहत 4 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। वार्ड 55 के ढक्कन वाला कुआं स्थित राजशाही होटल के पास केंद्र सरकार की आर.डी.एस योजना के अंतर्गत 33/11 किलोवाट के सब स्टेशन ग्रिड निर्माण का सांसद शंकर लालवानी और विधायक आकाश विजयवर्गीय ने आचार्य पंडितों की उपस्थिति में वेद मंत्रोच्चारो के बीच भूमिपूजन किया। विधायक आकाश विजयवर्गीय ने वार्ड 55 में कचनबाग एनक्लेव में ड्रेनेज लाइन का भूमिपूजन किया जो 60 लाख की लागत से होगा। उसके बाद एस एन जी हॉस्पिटल साउथ तुकोगंज में सीमेंट कंक्रीट कार्य और वार्ड के विभिन्न स्थानों पर डामरीकरण सड़क का 40 लाख की लागत से कार्य होगा,उसका भूमिपूजन किया।
विजयवर्गीय ने सुनी जनसमस्या
विधायक आकाश विजयवर्गीय ने वार्ड 55 में रतलाम कोठी गार्डन के सौंदर्यकरण कार्य का भूमि पूजन किया जो 19 लाख की लागत से होगा। वही धार कोठी में बोरिंग लाइन का भूमिपूजन किया जो कार्य 25 लाख की लागत से होगा। उसके बाद विधायक आकाश विजयवर्गीय ने वार्ड 55 में छोटी ग्वालटोली में ड्रेनेज लाइन और सीमेंटीकरण कार्य का भूमि पूजन किया जिसकी लागत 15 लाख 80 हज़ार है। विधायक आकाश विजयवर्गीय का वार्ड के रहवासियों ने फूलों की पंखुडिया बरसाकर स्वागत किया।
ये भी पढ़े- Indore news: भारी बारिश के चलते हुआ जलजमाव, मंत्री तुलसी सिलावट ने लिया जायजा












Click it and Unblock the Notifications