MP News : डेली कॉलेज के 'यंग थिंकर्स कॉन्क्लेव 2022' में शामिल हुए CM Shivraj, युवाओं से कही ये बड़ी बात

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में डेली कॉलेज के 'यंग थिंकर्स कॉन्क्लेव 2022' कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम शिवराज सिंह चौहान, प्रज्ञा प्रवाह के अखिल भारतीय संयोजक जे. नंदकुमार, इंदौर के मेयर पुष्यमित्र भार्गव एवं अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे। इस दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि, मेरे युवा साथियों, आज आपसे स्वामी विवेकानंद जी की उन पंक्तियों को साझा करना चाहता हूं कि तुम ईश्वर के अंश हो, ईश्वर के पुत्र हो, अनंत शक्तियों के भण्डार हो, कोई ऐसा काम नहीं है, जिसे तुम नहीं कर सकते हो। भारत ने सभी तरह के विचारों का स्वागत किया। हमारे भगवान के विषय में कहा गया कि भगवान साकार है। कुछ लोगों ने कहा कि वह तो सृष्टि के कण-कण में है, वह तो निराकार है।

indore

अच्छा पक्ष हर एक के अंदर मौजूद है- शिवराज

इसी के साथ सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, दुनिया में कोई काम ऐसा नहीं है जो वह नहीं कर सके। अच्छा पक्ष हर एक के अंदर मौजूद है, जो ठीक दिशा में चलता है, जो लोगों की भलाई चाहता है। भलाई करके आनंद का अनुभव होता है, इसे कहते हैं आत्मा का सुख। भारत के विचार को एक ही पंक्ति में मैं कहूं तो 'एक ही चेतना सब में है।' सियाराम मय सब जग जानी जानी। हर एक आत्मा परमात्मा का अंश है। शरीर, मन, बुद्धि, आत्मा इन चारों का समुच्चय है मनुष्य। मनुष्य को अगर पूरी तरह से सुखी करना है तो उसके इन चारों सुखों की संपूर्ण व्यवस्था हमें करनी पड़ेगी। भौतिकता की अग्नि में दग्ध विश्व मानवता को शाश्वत शांति के पथ का दिग्दर्शन करायेगा, तो यही भारत का विचार करायेगा। अद्वैत, एक ही चेतना हम सब में है।

सीएम राइज स्कूलों का किया भूमिपूजन

मध्य प्रदेश को इन दिनों अलग-अलग तरह की सौगात मिलने का सिलसिला जारी है, जहां शिवराज सरकार की ओर से प्रदेश की जनता को लगातार सौगातें दी जा रही है तो वहीं इस तारतम्य को आगे बढ़ाते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर आए, जहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीएम राइज योजना के तहत चयनित इंदौर के 5 स्कूलों सहित प्रदेश के कुल 69 सीएम राइज स्कूलों के नवीन भवनों का भूमिपूजन किया। भूमिपूजन का यह कार्यक्रम इंदौर के पोलोग्राउंड स्थित शासकीय अहिल्या आश्रम कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-एक के परिसर में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण प्रदेश के सभी जिलों में किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+