Khandwa news: दुष्कर्म के बाद दबंग की धमकी से सहमी छात्रा, मां-बाप की जान बचाने के लिए गलत कदम उठाया
खंडवा में आदिवासी छात्रा के साथ गलत काम करने का मामला सामने आया है, यहां एक मजदूर परिवार की बेटी के साथ खेत मालिक दबंग ने गलत काम किया है।

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले से आदिवासी छात्रा के साथ गलत काम करने का मामला सामने आया है, जहां धार से खंडवा मजदूरी करने गए एक परिवार की बेटी के साथ खेत मालिक दबंग ने गलत काम किया है। दरअसल, छात्रा का परिवार दबंग के खेत में मजदूरी का काम करता था, जहां दबंग ने छात्रा के साथ जबरदस्ती संबंध बनाएं। साथ ही यह बात किसी को बताने पर माता-पिता को मार देने की धमकी दी, जिसके बाद पीड़िता काफी डर गई थी, जहां पीड़िता ने माता-पिता को नुकसान न पहुंचे इस डर से खुद जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया।
कुछ ऐसा है पूरा मामला
पीड़ित छात्रा के पिता ने बताया कि, वे मजदूरी करने के बाद खेत पर लेटे हुए थे जहां उनका बेटा उनके पास आया और उसने बताया कि टपरी के पीछे बेटी की अचेत अवस्था में पड़ी हुई है, जिसके बाद पिता मौके पर पहुंचे, और बेटी को अस्पताल ले जाने के लिए रवाना हुए। इस दौरान बेटी ने बताया कि, उसके साथ दबंग के लड़के ने गलत काम किया है, और इतना ही नहीं उसने माता-पिता को जान से मारने की धमकी दी है, जहां पीड़िता ने भाई-बहन अनाथ ना हो और माता-पिता को नुकसान ना पहुंचे इस डर से जहर खाकर करने का प्रयास किया। वहीं पीड़िता का अस्पताल में इलाज जारी है, जहां पुलिस पीड़िता से पूछताछ के आधार पर कार्रवाई की बात कहती नजर आ रही है।
पीड़ित छात्रा होनहार थी
पीड़ित छात्रा के पिता ने बताया कि, छात्रा पढ़ने में काफी होशियार थी। वह हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। अबकी बार दसवीं बोर्ड परीक्षा में भी छात्रा अच्छे अंको से पास हुई थी। छात्रा के पिता ने बताया कि उसकी हॉस्टल की वॉर्डन भी उसकी तारीफ किया करती थी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, मामले में पीड़िता के बयान हो चुके हैं, जिनके आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है, जिसके बाद आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उधर, इस घटनाक्रम के बाद आदिवासी संगठनों ने तमाम तरह के आरोप लगाए हैं।
ये भी पढ़े- Indore news: कलयुगी बाप ने ली 7 साल की बच्ची की जान, जब तक सांसें नहीं थमी तब तक पीटता रहा पिता












Click it and Unblock the Notifications