Indore news: कलयुगी बाप ने ली 7 साल की बच्ची की जान, जब तक सांसें नहीं थमी तब तक पीटता रहा पिता
इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में एक पिता ने नशे की हालत में अपनी बेटी को इतना पीटा कि उसकी जान चली गई। घटनाक्रम की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार किया।

Recommended Video

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कलयुग की बाप ने अपनी 7 साल की बेटी की जान ले ली, जहां बाप ने अपनी बेटी को पीट-पीट कर मार डाला। उधर, इस घटनाक्रम के बाद पुलिस ने हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले पिता को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक शहर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में एक पिता ने नशे की हालत में अपनी बेटी को इतना पीटा कि उसकी जान चली गई। वहीं इसके बाद नशेड़ी पिता मृत बेटी का शव लेकर उसे ठिकाने लगाने के लिए निकला, जहां आसपास के लोगों ने उसे देख लिया। वहीं आसपास के लोगों ने आरोपी को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर डाली है। इस घटनाक्रम की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार किया।
कुछ ऐसा है पूरा घटनाक्रम
पुलिस गिरफ्त में आरोपी ने पूछताछ में बताया कि, बेटी उससे अक्सर खिलौने की मांग करती थी, जहां उसकी मांग से वह लगातार परेशान हो चला था। वहीं सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने यह बात पुलिस से पूछताछ में कबूली है। उधर, मिली जानकारी के अनुसार आरोपी की पत्नी नहीं है, तो वहीं उसकी मां भीख मांग कर अपना गुजारा करती है। आरोपी का एक बेटा मानसिक रूप से कमजोर है, तो वहीं आरोपी मजदूरी करने जाता है। बताया जाता है कि, घटनाक्रम के दिन आरोपी बच्ची को लेकर खाली प्लाट में गया, वहां पहले उसने बच्चे का सिर पटक कर उसे मारा फिर फर्शी से वार कर दिए, जिससे बच्ची की जान चली गई।
बच्ची के शरीर पर चोट के निशान
जानकारी के मुताबिक मासूम बच्ची का जो पोस्टमार्टम किया गया तो पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर ने बताया कि बच्ची के शरीर पर जगह-जगह चोट के निशान दिखाई दिए। इतना ही नहीं हत्यारे पिता के द्वारा किए गए व्यवहार से बच्चे के दांत और सिर की हड्डी भी टूट गई। साथ ही उसके शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर चोट के निशान दिखाई दिए हैं। उधर, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। बताया जाता है कि, आरोपी नशे का आदी है, जहां घटनाक्रम के वक्त भी उसने नशा किया हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने उसका इलाज करवा कर उसे नशे की हालत से बाहर लाया।












Click it and Unblock the Notifications