Indore में प्रतिबंधित ई-सिगरेट बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई, लाखों का सामान जप्त

इंदौर क्राइम ब्रांच पुलिस ने शहर में कार्रवाई कर प्रतिबंधित ई-सिगरेट बेचने वाले व्यापारियों से लाखों रुपए की सिगरेट जप्त की है। आरोपी सिगरेट को चाइना से इंपोर्ट करा कर इंदौर में बेच रहे थे।

indore

Recommended Video

    इंदौर को आग लगाने वाले की निकली हेकड़ी,कान पकड़ के मांगी माफी

    प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में नशे के खिलाफ अभियान जारी है जहां लगातार पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इंदौर क्राइम ब्रांच पुलिस ने शहर में कार्रवाई कर प्रतिबंधित ई-सिगरेट बेचने वाले व्यापारियों से लाखों रुपए की सिगरेट जप्त की है। आरोपी सिगरेट को चाइना से इंपोर्ट करा कर इंदौर में बेच रहे थे। इस दौरान पुलिस चार आरोपियों को हिरासत में लिया है, वहीं अब पुलिस चारों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। संभावना है की को पुलिस द्वारा आरोपियों से की जा रही पूछताछ में अहम खुलासे हो सकते हैं। फिलहाल, पुलिस ने आरोपियों पर प्रोविजन ऑफ इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

    कुछ ऐसा है पूरा मामला

    जानकारी के मुताबिक इंदौर में धड़ल्ले से प्रतिबंधित ई-सिगरेट बेची जा रही है, जिसकी जानकारी पुलिस को मिली थी। इसी के चलते क्राइम ब्रांच पुलिस ने शहर के चार व्यापारियों को ई सिगरेट बेचते हुए गिरफ्तार कर लिया है। क्राइम ब्रांच पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शहर में अलग-अलग स्थानों पर प्रतिबंधित ई सिगरेट सप्लाई की जा रही है। जिसके बाद क्राइम ब्रांच पुलिस ने अलग अलग कार्रवाई कर इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट पकड़ी है। वहीं सिगरेट बेचने वाले आरोपियों को पकड़कर उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस पूछताछ में जानकारी मिली की यह सभी ई सिगरेट चाइना से बनकर मुंबई में आती है। मुंबई से खरीदार इंदौर शहर के पब, क्लब और छात्रों के क्षेत्रों में सप्लाई करते हैं।

    लगातार जारी है कार्रवाई

    प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में इन दिनों नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है, जहां अबकी बार ई-सिगरेट बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ क्राइम ब्रांच पुलिस ने कार्रवाई की है। इस दौरान पुलिस ने ई-सिगरेट बेचने वाले दुकानदारों को हिरासत में लिया है, जहां पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। यह सभी दुकानदार मुंबई समेत अन्य शहरों से ई-सिगरेट मंगाते थे, और शहर के अलग-अलग बार और पबों में इसे सप्लाई करने का काम करते थे।

    ये भी पढ़े- Indore में khelo India youth game's का शुभारंभ, पहले दिन ये रहा खास

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+