Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Indore में khelo India youth game's का शुभारंभ, पहले दिन ये रहा खास

इंदौर में पहली बार हो रहे राष्ट्रीय स्तर के इस आयोजन में 4 मैदानों पर 6 खेलों की प्रतियोगिताएं होंगी। इन प्रतियोगिताओं में भविष्य के लगभग 900 से अधिक खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभाएं दिखाएंगे।

indore

Recommended Video

    India में पहली बार National Beach Soccer टूर्नामेंट का आयोजन | वनइंडिया हिंदी | Beach Football

    Indore में दिल धड़काने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स का भव्य एवं रंगारंग शुभारंभ हुआ। इंदौर में पहली बार हो रहे राष्ट्रीय स्तर के इस आयोजन में 4 मैदानों पर 6 खेलों की प्रतियोगिताएं होंगी। इन प्रतियोगिताओं में भविष्य के लगभग 900 से अधिक खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभाएं दिखाएंगे। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद शंकर लालवानी, इंदौर विकास विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, विधायक आकाश विजयवर्गीय, पूर्व विधायक राजेश सोनकर, संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा, कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी, नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल सहित विश्वामित्र, अर्जुन तथा विक्रम अवार्ड से सम्मानित खेल विभूतियां विशेष रूप से मौजूद थी।

    कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी दिखाया

    कार्यक्रम में विश्वामित्र अवार्ड, अर्जुन अवार्ड तथा विक्रम अवार्ड से सम्मानित इंदौर की विभूतियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में भोपाल से प्रसारित खेलों इंडिया यूथ गेम्स के राज्य स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया है। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों और संस्थाओं बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इनमें मुख्य रूप से एमराल्ड हाइट्स के विद्यार्थियों ने मिले सुर मैरा तुम्हारा, पधारों म्हारों देश, खेलों इंडिया, नाद ग्रुप के कलाकारों ने गणपति वंदना, नाद नमन ग्रुप के कलाकारों ने दिल धड़का दों के गीत पर आकर्षक और रंगारंग नृत्य के कार्यक्रम प्रस्तुत किये।

    वेटलिफ्टिंग की प्रतियोगिताएं होंगी

    इंदौर में चार मैदानों पर 6 खेलों की प्रतियोगिताएं होंगी। इंदौर में आज से टेबल टेनिस की प्रतियोगिता अभय प्रशाल में प्रारंभ हुई। टेबल टेनिस की प्रतियोगिताएं तीन फरवरी तक चलेंगी। इसी तरह 31 जनवरी से 04 फरवरी तक बॉस्केटबाल कॉम्पलेक्स में बॉस्केटबाल की, 01 फरवरी से 10 फरवरी तक एमरॉल्ड हाईट्स इंटरनेशनल स्कूल में फुटबॉल (पुरूष), 05 फरवरी से 09 फरवरी तक अभय प्रशाल में कबड्डी की, 06 फरवरी से 10 फरवरी तक इंदौर टेनिस क्लब में लॉन टेनिस की तथा 06 फरवरी से 09 फरवरी तक बॉस्केटबाल कॉम्पलेक्स में वेटलिफ्टिंग की प्रतियोगिताएं होंगी।

    ये भी पढ़े- Indore : मरने के बाद भी जी गया प्रदीप, अब सैनिक के शरीर में धड़केगा दिल

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+