MP की इस हॉट सीट के लिए शुरू हुई मतगणना, जानिए कौन आगे और कौन है पीछे
इंदौर, 17 जुलाई: आखिरकार वह वक्त आ ही गया जब मध्यप्रदेश में जारी नगरी निकाय चुनाव के परिणाम घोषित होंगे। मध्य प्रदेश के 11 जिलों में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर होने वाली मतगणना का सिलसिला शुरू हो चुका है। इसी के साथ बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दल मतगणना के कार्यों में जुटे हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही अन्य दल और निर्दलीय प्रत्याशी भी मतगणना के कार्यों में जुटे हैं, सुबह 9 बजे से मतगणना का सिलसिला शुरू हुआ, जिसमें सबसे पहले रुझान आने शुरू होंगे, तो वहीं दोपहर बाद परिणाम आने भी शुरू हो जाएंगे। प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में भी मतगणना को लेकर विशेष तैयारियां की हुई है, जहां फिलहाल मतगणना का सिलसिला जारी है।

सुबह 9 बजे से शुरू हुई मतगणना
प्रदेश के 11 नगर निगमों के चुनाव परिणाम अब जल्द ही घोषित किए जाएंगे, जिनमें प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में हुए नगर निगम चुनाव के नतीजे भी सामने आएंगे, जहां इसके लिए शहर के नेहरू स्टेडियम में मतगणना जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह 9 बजे से मतगणना का कार्य शुरू हुआ, जहां सबसे पहले मतपत्रों की गिनती हुई तो वहीं इसके बाद साढ़े 9 बजे से ईवीएम मशीन खुलनी शुरू हुई।
पार्षद के नतीजे दोपहर तो महापौर के नतीजे देर रात तक आएंगे
मतगणना सुबह 9 बजे से शुरू हुई, जहां अलग-अलग राउंड में होने वाली मतगणना के बाद दोपहर तक पार्षद प्रत्याशियों की जीत और हार का आंकड़ा सामने आ जाएगा, तो वहीं महापौर प्रत्याशी की जीत या हार का फाइनल आंकड़ा आने में देर रात तक हो सकती है। इंदौर शहर में कुल 85 वार्डों के लिए मतगणना होनी है, जिनमें प्रत्येक वार्ड के लिए अलग-अलग राउंड निर्धारित किए गए हैं।
इंदौर की नगर सरकार का फैसला
रविवार का दिन वह दिन है, जब इंदौर शहर को नई नगर सरकार मिल जाएगी, यानी मतगणना के बाद देर रात तक स्थिति स्पष्ट हो जाएगी कि, नगर निगम चुनाव में किसकी हार और किसकी जीत हुई है। वहीं मतगणना को लेकर तमाम तरह की तैयारियां प्रशासन की ओर से पहले ही संपन्न कराई जा चुकी थी, जहां व्यवस्थित रूप से मतगणना संपन्न कराई जा रही, वहीं मतगणना स्थल पर चाक-चौबंद व्यवस्थाएं भी की गई हैं।












Click it and Unblock the Notifications