शिव'राज' में प्रेम पर पाबंदी, पार्क में प्रेमी जोड़ों के साथ बदसलूकी
इंदौर। मध्य प्रदेश पुलिस ने प्रेमी जोड़ों के प्यार पर पाबंदी लगा दी है। पार्क में प्रेमी जोड़ों के साथ बदसलूकी की जा रही है। उन्हें एकांत में वक्त बिताने तक नहीं दिया जा रहा है। पुलिस उन्हें तंग तक प्रेम की दुश्मन बन रही है।

जी हां इंदौर में पुलिस अगर किसी लड़के-लड़की को पार्क में घूमते भी देख ले तो पुलिस उन्हें परेशान करने लग जाती है। उनसे सवाल जवाब करने लग जाती है। इतना ही नहीं प्रेमी जोड़ों के साथ गुंडागर्दी पर उतर आती है।
महिला पुलिसकर्मियों भी शहर के रीजनल पार्क में गश्त लगाती रहती है। पार्क में प्रेमी जोड़ों के साथ गुंडागर्दी करने लगती है। प्रेमी जोड़ों को परेशान करते हुए पुलिस का वीडियो जब एक टीवी चैनल ने चलाया तो पुलिस अधिकारियों ने ऐसी किसी भी तरह की कार्रवाई से इंकार कर दिया।
जबकि वीडियो में साफ-साफ देखाया दे रहा है कि कैसे पुलिस जबरन प्रेमी जोड़ों की आईडी मांग रही है और घरवालों का डर दिखाकर उन्हें परेशान कर रही है। पुलिसवालों ने उनके साथ मारपीट भी की और गालियां भी दीं, लेकिन पुलिस अधिकारी इस बात को मान तक नहीं रहे हैं। ऐसे में कहना गलत नहीं होगा कि शिव ' राज' में प्रेम पर पाबंदी लग गई है।












Click it and Unblock the Notifications