MP में हार के बाद कांग्रेस के बड़े नेता ने पद से दिया इस्तीफा, लिखी ये बात
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने प्रचंड बहुमत के साथ जीत हासिल की है, जहां कांग्रेस को अबकी बार हार का सामना करना पड़ा है, किन कारणों के चलते कांग्रेस की हार हुई इसे लेकर अलग-अलग तरह की चर्चाएं सियासत के गलियारों में चल पड़ी है, तो वहीं कमलनाथ के नेतृत्व में मध्य प्रदेश का विधानसभा चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस इतने कम सीटों पर कैसे सिमट गई, इसे लेकर मंथन किया जा रहा है।
इधर, अब विधानसभा चुनाव में जिम्मेदारी संभालने वाले कांग्रेस नेताओं ने अपनी जिम्मेदारी समझते हुए इस्तीफे सौंपना शुरू कर दिए हैं। खंडवा मध्य प्रदेश खंडवा जिले की सभी लोकसभा में आने वाली विधानसभा सीटों पर हार के कारण खंडवा एवं बुरहानपुर जिले के प्रभारी रहे पूर्व विधायक कैलाश कुंडल ने अपने सभी दायित्व से इस्तीफा दे दिया है।

ये है इस्तीफे का कारण
विधानसभा चुनाव में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल रहे कैलाश कुंडल ने अपना इस्तीफा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को भेज दिया है। कैलाश कुंडल ने इस्तीफे में लिखा की, अपने सभी दायित्वो को निभाने में सफल नहीं हो पाया हूं। मैंने 15 महीने में प्रदेश से प्राप्त सभी निर्देशों को जिला कांग्रेस के सहयोग से संपन्न करने के लिए ईमानदारी से प्रयास किए हैं। मैं अपने सभी दायित्व को निभाने में सफल नहीं हो पाया हूं। बड़े आदर के साथ मेरा अनुरोध है मुझे इस जिम्मेदारी से मुक्त किया जाए। देवास जिले के कन्नौद से विधायक रहे कैलाश कुंडल को निकाय एवं पंचायत चुनाव के दौरान खंडवा और बुरहानपुर जिले की कमान सौंपी गई थी।
हार को लेकर मंथन
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने प्रचंड बहुमत के साथ जीत हासिल की है, जहां कांग्रेस को अबकी बार हार का सामना करना पड़ा है, किन कारणों के चलते कांग्रेस की हार हुई इसे लेकर अलग-अलग तरह की चर्चाएं सियासत के गलियारों में चल पड़ी है, तो वहीं कमलनाथ के नेतृत्व में मध्य प्रदेश का विधानसभा चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस इतने कम सीटों पर कैसे सिमट गई, इसे लेकर मंथन किया जा रहा है। इधर, अब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के सियासी भविष्य पर भी संकट गहराने लगा है, जहां सियासत के के जानकारों की माने तो एमपी में मिली बड़ी हार के बाद कमलनाथ कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं।
ये भी पढ़े- MP Election Result: हार के बाद कमलनाथ देंगे इस्तीफा या राजनीति से लेंगे संन्यास, क्या होगा अगला कदम, जानिए?












Click it and Unblock the Notifications