MP Election Result: हार के बाद कमलनाथ देंगे इस्तीफा या राजनीति से लेंगे संन्यास, क्या होगा अगला कदम, जानिए?
MP Election Result: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने प्रचंड बहुमत के साथ जीत हासिल की है, जहां कांग्रेस को अबकी बार हार का सामना करना पड़ा है, किन कारणों के चलते कांग्रेस की हार हुई इसे लेकर अलग-अलग तरह की चर्चाएं सियासत के गलियारों में चल पड़ी है,तो वहीं कमलनाथ के नेतृत्व में मध्य प्रदेश का विधानसभा चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस इतने कम सीटों पर कैसे सिमट गई, इसे लेकर मंथन किया जा रहा है।
इधर, अब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के सियासी भविष्य पर भी संकट गहराने लगा है, जहां सियासत के के जानकारों की माने तो एमपी में मिली बड़ी हार के बाद कमलनाथ कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। वहीं हाई कमान की ओर से हार को लेकर मंथन किए जाने के बाद कमलनाथ के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बने रहने पर भी विचार किया जा सकता है। इतना ही नहीं बढ़ती उम्र के साथ क्या कमलनाथ सियासत से संन्यास के बारे में भी सोच सकते हैं?, इसे लेकर भी सियासी गलियारों में अलग-अलग तरह की चर्चाएं हैं।

क्या इस्तीफा देंगे कमलनाथ?
मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में मिली बड़ी हार की समीक्षा करने के लिए कांग्रेस ने राजधानी भोपाल में जल्द ही नेताओं और पदाधिकारी की बड़ी बैठक बुलाई है, जिसमें अलग-अलग तरह के सियासी मायनों पर चर्चा की जाएगी, तो वहीं राजधानी दिल्ली में हाई कमान भी एमपी में मिली हार पर मंथन करेगा। मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने एक कमलनाथ के नेतृत्व में विधानसभा का चुनाव लड़ा था। यही कारण है की, सियासत की जानकार इस हार की जिम्मेदारी भी कमलनाथ के कंधों पर ही डाल रहे हैं। इतना ही नहीं सियासत के जानकारों का मानना है कि, एमपी में मिली बड़ी हार के बाद कमलनाथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे सकते हैं, तो वहीं राजनीति से संन्यास के बारे में भी सोच सकते हैं।
भोपाल में होगी मंथन बैठक
मध्य प्रदेश में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 163 सीट हासिल हुई है तो वहीं कांग्रेस को 66 सीटों पर संतोष करना पड़ा है। इतना ही नहीं प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से भी कांग्रेस को बड़ी हार का सामना करना पड़ा है, जहां इंदौर की सभी 9 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस को हार मिली है, तो वहीं मालवा-निमाड़ अंचल में भी कांग्रेस का प्रदर्शन बेहद खास नहीं रहा, जहां मालवा-निमाड़ अंचल में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है। वहीं अब कांग्रेस की ओर से जल्द ही राजधानी भोपाल में बड़ी बैठक बुलाई जा रही है, जिसमें हार के कारणों का पता लगाने के साथ ही आगामी कार्यक्रमों के लिए रणनीति तैयार की जाएगी।
ये भी पढ़े- MP के 'मन में मोदी', लेकिन MODI के मन में कौन?, किसे मिलेगी CM की कुर्सी, जानिए












Click it and Unblock the Notifications