Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Karnataka से Indore तक कांग्रेस की जीत का जश्न, कार्यकर्ताओं ने हाथ में थामा बजरंग बली का गदा

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में मिली बढ़त के बाद प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया है, जहां कार्यकर्ताओं ने हाथों में गदा लेकर एक-दूसरे को जीत की बधाई दी।

indore

Recommended Video

    कर्नाटक में बनेगी कांग्रेस सरकार, कमलनाथ का बड़ा बयान

    Karnataka assembly election 2023 के नतीजे अब लगभग स्पष्ट हो रहे हैं, जिसमें कांग्रेस ने बाजी मारते हुए बंपर बढ़त हासिल की है। वहीं कर्नाटक में कांग्रेस को मिली बढ़त के बाद अब नेताओं ने एक-दूसरे को जीत की बधाई दी है। कांग्रेस को मिली बंपर बढ़त के बाद अब जीत का जश्न भी शुरू हो गया है, जहां देश के अलग-अलग हिस्सों से जीत के जश्न की तस्वीरें निकलकर सामने आ रही हैं। इधर, कर्नाटक में मिली बढ़त के बाद प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया है, जहां कार्यकर्ताओं ने हाथों में गदा लेकर एक-दूसरे को जीत की बधाई दी।

    कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कही ये बात

    कांग्रेस नेता पिंटू जोशी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, प्रभु बजरंग बली का अपमान करने वाली पार्टी जिसने चुनाव में अपना स्तर इतना नीचे गिरा दिया कि, भगवान बजरंगबली का अपमान कर यह बतलाया कि, बजरंगबली उनके व्यक्तिगत हैं। बजरंगबली तो हम सभी के हैं, हम भगवान बजरंगबली के पूजक हैं। भगवान बजरंग बली की गदा से जो रिजल्ट आया है, चुनाव का उससे बीजेपी चारों खाने चित है। दुष्ट और राक्षस सभी राज्य छोड़कर बाहर भाग गए हैं। मध्यप्रदेश में भी कर्नाटक की जीत को लेकर खुशी बन रही है। यह कर्नाटक की आवाम की जीत है, कर्नाटक की जनता की जीत है।

    कुछ ऐसा रहा चुनाव परिणाम

    कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटों के लिए 10 मई को चुनाव हुए थे। इस दौरान रिकॉर्ड 72.67 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। कर्नाटक में सामने आए रुझानों में कांग्रेस लगभग 136 सीटों पर आगे चल रही है, तो वहीं बीजेपी 65 सीटों पर आगे है। उधर, जेडीएस ने 19 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है, तो वहीं अन्य 4 सीटों पर आगे हैं। कर्नाटक में करीब महीने भर तक चले चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी, कांग्रेस और जेडीएस के बीच जमकर वार पलटवार होता भी दिखाई दिया था।

    ये भी पढ़े- Karnataka assembly election results को लेकर आया Amit Shah का ट्वीट, जनता को दिया भावुक मैसेज

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+