Indore News: बदमाश अपना रहे ऑनलाइन ठगी का नया तरीका, कहीं आप तो नहीं हो रहे शिकार

वर्तमान में ठग गैंग के द्वारा ऑनलाइन ठगी का नया तरीका अपनाया है जिसमे ठग फर्जी Colour ट्रेडिंग वेबसाईट बनाकर, लुभावने प्रॉफिट का लालच देते हुए लोगो से पैसे इन्वेस्ट कराते है और कुछ दिनों के बाद वेबसाइट को बंद करके लोगो के इन्वेस्ट पैसे प्राप्त कर ऑनलाइन ठगी की वारदात को अंजाम देते है।

इसलिए किसी भी अनजान वेबसाईट की विश्वसनीयता की जांच किए बिना जल्दबाजी या लालच में आकर कभी भी पैसे इन्वेस्ट न करें, अन्यथा आप ऑनलाइन ठगी का शिकार हो सकते है। क्राईम ब्रांच इंदौर पुलिस द्वारा डिजिटल सायबर एडवाइजरी के तहत इस वीडियो के माध्यम से किया जा रहा है सभी को साइबर अपराध के प्रति जागरूक।

Indore

इंदौर पुलिस को ऑनलाइन ठगी की लगातार शिकायते प्राप्त हो रही है। इसी के संबंध में आमजन को जागरूक करने के इरादे से क्राईम ब्रांच इंदौर पुलिस के द्वारा डिजिटल सायबर एडवाइजरी के रूप में ये महत्वपूर्ण वीडियो जारी किया है।

सायबर ठगों द्वारा कॉल पर पिता का मित्र बताकर कॉल व मैसेज के द्वारा आपको पैसे ट्रांसफर करने या ट्रांसफर किए हुए पैसे रिफंड सहित किसी भी प्रकार की बैंक संबंधित समस्या का हवाला देकर ठग आपको भरोसे में लेते हुए आपसे पैसे प्राप्त करता है और आप ऑनलाइन ठगी का शिकार हो जाते है।

इंदौर पुलिस ने गुम मोबाईल ढूंढकर लोगों के चेहरे की मुस्कान लौटाई है।सिटीजन कॉप एप्लीकेशन (Citizen Cop Application) में प्राप्त शिकायतों पर क्राईम ब्रांच इंदौर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही कर, लगभग 50 लाख़ रूपये कीमत के विभिन्न कंपनियों के 262 गुम मोबाईल फोन आवेदकों को वापस किए।

गुम मोबाईल मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों तथा भारत के अन्य प्रदेशो जैसे गुजरात, उत्तरप्रदेश, छत्तीसगढ दिल्ली, पंजाब, बिहार, राजस्थान, उडीसा, हरियाणा, महाराष्ट्र, आदि से किये गए है बरामद। वर्ष 2024 में अभी तक कुल 501 गुम मोबाईल फोन, आवेदकों को किए गए है वापस।

ये भी पढ़े- 'हैलो, पापा का दोस्त बोल रहा हूं...' ठगी के नए तरीके जान पुलिस चौंकी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+