'हैलो, पापा का दोस्त बोल रहा हूं...' ठगी के नए तरीके जान पुलिस चौंकी
इंदौर पुलिस को ऑनलाइन ठगी की लगातार शिकायते प्राप्त हो रही है। इसी के संबंध में आमजन को जागरूक करने के इरादे से क्राईम ब्रांच इंदौर पुलिस के द्वारा डिजिटल सायबर एडवाइजरी के रूप में ये महत्वपूर्ण वीडियो जारी किया है।
सायबर ठगों द्वारा कॉल पर पिता का मित्र बताकर कॉल व मैसेज के द्वारा आपको पैसे ट्रांसफर करने या ट्रांसफर किए हुए पैसे रिफंड सहित किसी भी प्रकार की बैंक संबंधित समस्या का हवाला देकर ठग आपको भरोसे में लेते हुए आपसे पैसे प्राप्त करता है और आप ऑनलाइन ठगी का शिकार हो जाते है।

इंदौर पुलिस ने गुम मोबाईल ढूंढकर लोगों के चेहरे की मुस्कान लौटाई है।सिटीजन कॉप एप्लीकेशन (Citizen Cop Application) में प्राप्त शिकायतों पर क्राईम ब्रांच इंदौर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही कर, लगभग 50 लाख़ रूपये कीमत के विभिन्न कंपनियों के 262 गुम मोबाईल फोन आवेदकों को वापस किए।
गुम मोबाईल मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों तथा भारत के अन्य प्रदेशो जैसे गुजरात, उत्तरप्रदेश, छत्तीसगढ दिल्ली, पंजाब, बिहार, राजस्थान, उडीसा, हरियाणा, महाराष्ट्र, आदि से किये गए है बरामद। वर्ष 2024 में अभी तक कुल 501 गुम मोबाईल फोन, आवेदकों को किए गए है वापस।
गुंडे, बदमाशों एवं असमाजिक तत्वों पर कड़ा प्रहार
कॉम्बिंग गश्त में इंदौर पुलिस द्वारा, गुंडे बदमाशों एवं अवैधानिक गतिविधियों में संलिप्त रहने वाले असामाजिक तत्वों सहित लगभग कुल 789 बदमाशो को चेक करते हुए, उनमे से 303 पर की उचित वैधानिक कार्यवाही। अवैध शराब के 07 प्रकरण तथा सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करने वाले 13 असामाजिक तत्वों पर कार्यवाही के साथ ही, शराब पीकर वाहन चलाने वाले 49 लोगों के विरुद्ध 185 मोटर व्हीकल एक्ट की कार्यवाही की गई।
परिचित/रिश्तेदार बताकर ऑनलाइन ठगी करने वाली (मेवात) राजस्थान/ हरियाणा बॉर्डर स्थित अंतर्राजीय ठग गैंग को क्राइम ब्रांच इंदौर के द्वारा की गई कार्यवाही में पकड़ा था, जिनसे पूछताछ करते आरोपीयो ने बताया था की देशभर में उक्त गैंग के साथियों के द्वारा ऑनलाइन ठगी की जा रही है, एवं क्राइम ब्रांच इंदौर के द्वारा उक्त तरीके से हो रही ऑनलाइन फ्रॉड की शिकायतों में आवेदकों के करीब 55 लाख से अधिक राशि भी रिफंड कराई गई थी, इसलिए आमजन को जागरूक करने के इरादे से क्राईम ब्रांच इंदौर पुलिस के द्वारा एक डिजिटल साइबर एडवाइजरी के रूप में महत्वपूर्ण वीडियो जारी किया है।
ये भी पढ़े- Indore News: पुलिस ने ढूंढे 200 से ज्यादा मोबाईल, कहीं आपका फोन तो नहीं है शामिल, जानिए












Click it and Unblock the Notifications