Indore में कॉलेज स्टूडेंट ने महिला प्रोफेसर को किया आग के हवाले, हालत गंभीर
इंदौर से दिल दहला देने वाला घटनाक्रम निकलकर सामने आया है, जहां शहर में महिला प्रोफेसर को पेट्रोल डालकर स्टूडेंट ने जला दिया।

Recommended Video

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से दिल दहला देने वाला घटनाक्रम निकलकर सामने आया है, जहां शहर में महिला प्रोफेसर को पेट्रोल डालकर स्टूडेंट ने जला दिया। जानकारी के मुताबिक महिला शहर के निजी कॉलेज में प्राचार्य है, जहां कॉलेज के ही स्टूडेंट पर प्रोफेसर को आग लगाने का आरोप लगा है। घटना दोपहर करीब 4 बजे के आसपास की बताई जा रही है, जब प्रोफेसर कॉलेज से अपने घर जा रही थी, तभी कार में बैठते वक्त आरोपी युवक ने प्रोफ़ेसर पर पेट्रोल छिड़क दिया, और प्रोफेसर को आग के हवाले कर दिया।
कुछ इस तरह हुआ पूरा घटनाक्रम
जानकारी के मुताबिक मार्कशीट की बात को लेकर आरोपी युवक नाराज था, जहां आरोपी युवक ने मौका देखकर महिला पर पेट्रोल छिड़क दिया, और आग लगा दी। आग लगाते वक्त आरोपी युवक भी झुलस गया। वहीं उधर जैसे ही कॉलेज के अन्य लोगों को घटनाक्रम की जानकारी मिली, सभी लोग घायल महिला को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां महिला प्रोफेसर की हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, घटनाक्रम की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची, और जांच पड़ताल शुरू की, बताया जा रहा है कि आरोपी युवक ने इससे पहले भी कॉलेज के स्टाफ पर चाकू से हमला किया था, तब आरोपी की गिरफ्तारी हुई थी। युवक ने महिला के हवाले कर दिया, जहां गंभीर हालत में महिला प्रोफेसर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना के बाद मचा हड़कंप
जानकारी के मुताबिक जिस कॉलेज में यह घटनाक्रम हुआ, वहां घटनाक्रम के बाद हड़कंप मच गया, जहां महिला प्रोफेसर के परिजनों को जैसे ही इस घटनाक्रम की जानकारी लगी वह भी घटनास्थल पर पहुंच गए। साथ ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की, बताया जा रहा है कि आरोपी युवक ने पहले भी कॉलेज के ही एक स्टाफ को चाकू से घायल किया था, तब इसकी गिरफ्तारी हुई थी। वहीं अब एक बार फिर आरोपी युवक ने दिल दहला देने वाले घटनाक्रम को अंजाम दिया है, जिससे अब कॉलेज फैकल्टी में दहशत का माहौल है, तो वहीं इस घटनाक्रम से कॉलेज में हड़कंप मच गया।
ये भी पढ़े- Indore में थाना प्रभारी तहजीब काजी ने निभाई परंपरा, भगवान भोलेनाथ का अभिषेक कर सुनाए भजन












Click it and Unblock the Notifications