MP : लापरवाह कर्मचारियों को कलेक्टर का अल्टीमेटम, समय पर कार्यालय में उपस्थित होने का निर्देश
कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी द्वारा इंदौर जिले के समस्त कार्यालय प्रमुखों को पत्र जारी कर निर्देशित किया गया है कि, कार्यालयों के अधिकारी-कर्मचारी अपने निर्धारित समय पर कार्यालय में उपस्थित हों, जारी पत्र में कहा गया है कि, प्रायः यह देखने में आ रहा है कि, प्रशासनिक संकुल में स्थापित कार्यालयों के कर्मचारी एवं जिले के समस्त कार्यालयों में पदस्थ अधिकारी-कर्मचारी निर्धारित समय प्रातः 10 बजे कार्यालय में उपस्थित नहीं हो रहे है। यह भी देखा गया है कि, कर्मचारीगण कार्यालय में उपस्थित होने के बाद कार्यालयीन समय में अनावश्यक रूप से अपनी सीट से अनुपस्थित रहते है।

साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें
समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित समय पर कार्यालय में उपस्थित होवें तथा अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को भी कार्यालयीन समय में उपस्थित होने हेतु निर्देशित करें। साथ ही अपने-अपने कार्यालय के विभिन्न शाखाओं का समय-समय पर स्वयं निरीक्षण करें एवं साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें। कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी ने निर्देशित किया है कि, औचक निरीक्षण के दौरान यदि कोई अधिकारी-कर्मचारी बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाये जाते हैं तो संबंधित अधिकारी, कार्यालय प्रमुख, कर्मचारियों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जायेगी।
इन कामों को पूरा करना प्राथमिकता
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के नए कलेक्टर इलैया राजा टी 2009 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। तमिलनाडु के रहने वाले इलैया राजा टी ने वेटरनरी की पढ़ाई के बाद आईएएस एग्जाम ब्रेक किया। अब तक इलैया राजा टी जहां भी कलेक्टर रहे हैं उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा और स्मार्ट सिटी के अधूरे कार्यों को समय पर पूरा कराने को प्राथमिकता दी है। इंदौर में उनकी यह पहली पोस्टिंग है। बताया जाता है की, भिंड कलेक्टर रहते हुए उनके तबादला आदेश को रुकवाने के लिए जनता सड़क पर उतर आई थी। वहीं से पहले रीवा और जबलपुर में भी कलेक्टर इलैया राजा टी ने अपने काम का दम दिखाते हुए जनता से सीधा संपर्क साधने में सफलता हासिल की थी।
-
'मैं कुछ गलत नहीं करती', 54 साल की Hema का पब वीडियो वायरल, पुलिस की रेड में एक्ट्रेस को ये क्या हुआ? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां -
Silver Rate Today: चांदी क्रैश, एक झटके में ₹10,901 सस्ती, अब इस दाम पर बिक रहा है 100 ग्राम,1kg सिल्वर -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती? -
Weather: दिल्ली में अगले 72 घंटे भारी, नोएडा-गुरुग्राम के लिए भी IMD का अलर्ट, चेक करें अपने इलाके का मौसम -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
IPL के बीच स्टार क्रिकेटर की एक्स-गर्लफ्रेंड गिरफ्तार, महंगी पड़ी 9 लाख की गोल्ड चैन! कहा- मुझसे गलती हो गई












Click it and Unblock the Notifications