Indore News: शहर के बाहर से चलेंगी इन जिलों को जाने वाली बस, कलेक्टर ने लिया एक्शन

Indore News: इंदौर में यातायात को सुगम बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार कारगर प्रयास किये जा रहे हैं। इसी सिलसिले में कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर लंबी दूरी की बसों का संचालन शहरी ‍सीमा से बाहर करने के संबंध में बड़ी कार्रवाई की गई है।

कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देशन में जिला प्रशासन, परिवहन विभाग, नगर निगम और यातायात पुलिस के संयुक्त दल ने कार्रवाई करते हुये शहर के बीच से बसें संचालित करने वाले 7 ट्रेवल्स एंजेसियों के ऑफिस को सील किया गया है। इस कार्रवाई में 6 बसें भी जप्त की गई।

Indore

एसडीएम जूनी इंदौर घनश्याम धनगर ने बताया कि, उक्त ट्रैवल एंजेसियों के संचालकों को एक माह पूर्व ही निर्देश दिये गये थे कि, वे अपनी बसों का संचालन शहर के बाहर से करना शुरू करें। उन्हें यह व्यवस्था करने के लिए एक माह का समय भी दिया गया था। यह समय भी पूरा हो गया। इसके बावजूद भी उनके द्वारा शहर से ही बसों का संचालन किया जा रहा था। शहर में बसों के संचालन से यातायात लगातार बाधित होता था। दिन में कई बार यातायात जाम भी रहता था जिससे वाहन चालकों को परेशानी होती थी।

कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर जिन ट्रेवल एंजेसी के ऑफिस सील किये गये उनमें हंस ट्रेवल्स, अशोक ट्रेवल्स, मुलतानी सोना ट्रेवल्स, एसकेटी ट्रेवल्स, सिटी लिंक ट्रेवल्स, शताब्दी ट्रेवल्स और सिटीजन ट्रेवल्स शामिल है। उक्त ट्रेवल्स की 6 बसें भी जप्त की गई है।

कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा बस संचालकों पर की गई कार्रवाई का असर हुआ है। बस संचालकों ने लिखकर दिया है कि वे अब लंबी दूरी की बसों का संचालन प्रशासन द्वारा निर्धारित स्थानों से ही करेंगे। कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने इस संबंध में उन्हें तीन दिन की मोहलत दी है।

उल्लेखनीय है कि, शहर के मध्य के विभिन्न स्थानों से लंबी दूरी की बसों का संचालन किया जा रहा था, जिसके कारण यातायात की व्यवस्था बिगड़ रही थी। साथ ही दुर्घटनाओं का अंदेशा भी रहता था। इन सभी बस संचालकों को पूर्व में मोहलत भी दी गई थी। कलेक्टर के निर्देश पर प्रशासन, पुलिस और परिवहन विभाग द्वारा की गई संयुक्त कार्रवाई में विभिन्न ट्रेवल्स एजेंसियों के दफ्तरों को सील भी किया गया है।

ये भी पढ़े- Indore News: इंदौर में बनेगी भिखारियों की लिस्ट, सख्त एक्शन की तैयारी में प्रशासन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+