Weather update : जाते-जाते दिसंबर ने दिखाया रंग, मालवा-निमाड़ में पड़ने लगी कड़ाके की ठंड
मालवा-निमाड़ में बदले मौसम के मिजाज के चलते अब ठंड लगातार बढ़ने लगी है, जहां अब धीरे-धीरे बढ़ती ठिठुरन लोगों को परेशान करती भी नजर आ रही है.

आखिरकार वो वक्त आ ही गया, जब दिसंबर के आखिरी सप्ताह में ठंड ने अपना जोर दिखाना शुरू कर दिया है। मालवा-निमाड़ अंचल में पिछले कुछ दिनों से लगातार ठंड का इंतजार किया जा रहा था, जो अब समाप्त हुआ, जहां कड़ाके की ठंड ने मध्यप्रदेश के मालवा-निमाड़ में अपनी दस्तक दे दी है। पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी और सर्द हवाओं ने मालवा निमाड़ के इंदौर, उज्जैन, खंडवा, खरगोन और धार जैसे जिलों में तापमान गिरा दिया है, जिसके चलते अब ठिठुरन महसूस होने लगी है। वहीं ठिठुरन से बचने के लिए लोग अलग-अलग तरह के प्रयास करते नजर आ रहे हैं, जिसमें कहीं लोग अलाव जलाकर ठंड को दूर भगा रहे हैं, तो कहीं गर्म कपड़ों का सहारा लिया जा रहा है।

इस दिन से पड़ेगी कड़ाके की ठंड
जैसे-जैसे दिसंबर का महीना बीतते चला जा रहा है, वैसे-वैसे ठंड का मिजाज भी अब बदलते चला जा रहा है। मालवा-निमाड़ संभाग में सर्द हवाओं के चलते ठंड का एहसास होने लगा है, जिसके चलते लोग भी अब गर्म कपड़े ओढ़े और अलाव का सहारा लेते नजर आ रहे हैं। अबकी बार मालवा-निमाड़ में ठंडी हवाओं ने अपनी दस्तक थोड़ी देर से दी है, लेकिन मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो जनवरी और फरवरी में ठंडी हवाओं की रफ्तार तेज होगी, जिसके चलते प्रदेश का मालवा-निमाड़ संभाग शीत लहर से जूझता नजर आएगा।

आगे ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज
मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों की बात की जाए तो आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना जताई जा रही है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आने वाले दिनों यानी 31 दिसंबर के बाद मौसम एक बार फिर करवट बदल सकता है, जहां कुछ जगह बूंदाबांदी तो कुछ जगह मावठा गिरने की संभावना जताई जा रही है। इसी के चलते 31 दिसंबर के बाद एक बार फिर कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है, जहां मालवा निमाड़ अंचल समेत तमाम अंचलों में कड़ाके की ठंड का सिलसिला जारी रहेगा।

अबकी बार मानसून ने तोड़े सारे रिकॉर्ड
मध्य प्रदेश में अबकी बार मानसून ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, जहां प्रदेश में झमाझम बारिश का सिलसिला जारी रहा जिसके चलते प्रदेश भर में अच्छी खासी बारिश हुई, तो वहीं प्रदेश के सारे जल स्तर लगभग लबालब नजर आ रहे हैं। प्रदेश के हर क्षेत्र में इस बार अच्छी बारिश देखने मिली है, जहां मालवा निमाड़ अंचल में भी भारी बारिश का सिलसिला जारी रहा।
ये भी पढ़े- weather update : मालवा-निमाड़ में होने लगा ठंड का अहसास, इस दिन से कड़क होगा सर्दी का मिजाज












Click it and Unblock the Notifications