weather update : मालवा-निमाड़ में होने लगा ठंड का अहसास, इस दिन से कड़क होगा सर्दी का मिजाज
अबकी बार मालवा-निमाड़ में ठंडी हवाओं ने अपनी दस्तक थोड़ी देर से दी है, मालवा-निमाड़ अंचल में सर्द हवाओं के चलते ठंड का एहसास होने लगा है.

जैसे-जैसे दिसंबर का महीना बीतते चला जा रहा है, वैसे-वैसे ठंड का मिजाज भी अब बदलते चला जा रहा है। मालवा-निमाड़ अंचल में सर्द हवाओं के चलते ठंड का एहसास होने लगा है, जिसके चलते लोग भी अब गर्म कपड़े ओढ़े और अलाव का सहारा लेते नजर आ रहे हैं। अबकी बार मालवा-निमाड़ में ठंडी हवाओं ने अपनी दस्तक थोड़ी देर से दी है, लेकिन मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो जनवरी और फरवरी में ठंडी हवाओं की रफ्तार तेज होगी, जिसके चलते प्रदेश का मालवा-निमाड़ संभाग शीत लहर से जूझता नजर आएगा।

दिसंबर में कड़ाके की ठंड का इंतजार
दिसंबर माह में यदि मौसम के मिजाज पर एक नजर डालें तो दिसंबर का महीना ठंड के लिए बेहद ही खास रहता है, जहां मालवा निमाड़ अंचल में दिसंबर माह में तापमान में गिरावट दर्ज की जाती है, तो वहीं कड़ाके की ठंड भी पड़ती है। यही कारण है कि, अबकी बार भी दिसंबर माह में ठंड का कोई अता पता नहीं लगा, जिसके बाद अब संभावना जताई जा रही है कि जनवरी माह में ठंड अपना जौहर दिखा सकती है। उधर, मौसम का बदलता ट्रेंड जरूर लोगों को चिंता में डाल रहा है, जहां आमतौर पर दिसंबर माह में पड़ने वाली कड़ाके की ठंड का लोग जनवरी माह तक इंतजार करते नजर आ रहे हैं।

आगे ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज
मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों की बात की जाए तो आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना जताई जा रही है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आने वाले दिनों यानी 31 दिसंबर के बाद मौसम एक बार फिर करवट बदल सकता है, जहां कुछ जगह बूंदाबांदी तो कुछ जगह मावठा गिरने की संभावना जताई जा रही है। इसी के चलते 31 दिसंबर के बाद एक बार फिर कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है, जहां मालवा निमाड़ अंचल समेत तमाम अंचलों में कड़ाके की ठंड का सिलसिला जारी रहेगा।

मानसून ने तोड़े सारे रिकॉर्ड
मध्य प्रदेश में अबकी बार मानसून ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, जहां प्रदेश में झमाझम बारिश का सिलसिला जारी रहा जिसके चलते प्रदेश भर में अच्छी खासी बारिश हुई, तो वहीं प्रदेश के सारे जल स्तर लगभग लबालब नजर आ रहे हैं। प्रदेश के हर क्षेत्र में इस बार अच्छी बारिश देखने मिली है, जहां मालवा निमाड़ अंचल में भी भारी बारिश का सिलसिला जारी रहा।
ये भी पढ़े- सफाई में फिर नंबर 1 बनेगा Indore, टैगलाइन मिली "इंदौर छुएगा स्वच्छता का सातवां आसमान"












Click it and Unblock the Notifications