MP news: हवाई जहाज से शिर्डी जाने वाले तीर्थ यात्रियों में मुस्लिम भी शामिल, CM Shivraj का जताया आभार
CM तीर्थ दर्शन यात्रा योजना के तहत इंदौर से 32 तीर्थ यात्रियों का जत्था हवाई जहाज द्वारा शिर्डी के लिए रवाना हुए। उक्त सभी तीर्थ यात्री देवास जिले के थे।

Recommended Video

मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन यात्रा योजना के तहत इंदौर से 32 तीर्थ यात्रियों का जत्था हवाई जहाज द्वारा शिर्डी के लिए रवाना हुए। उक्त सभी तीर्थ यात्री देवास जिले के थे। तीर्थ यात्री भक्तिमय माहौल में भजन गाते और भजन की धून पर झुमते हुए रवाना हुए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इन सभी तीर्थ यात्रियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा शुभकामनाएं दीं। सभी यात्रियों ने भावविभोर होकर मुख्यमंत्री श्री चौहान के प्रति आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा योजना के अंतर्गत शिर्डी जाने के लिए देवास के यह सभी बुजुर्ग तीर्थयात्री सुबह 10 बजे इंदौर एयरपोर्ट के ओल्ड टर्मिनल पर पहुंचे।
हवाई जहाज से रवाना हुए तीर्थयात्री
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ऊषा ठाकुर, सांसद शंकर लालवानी, इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, पूर्व विधायक राजेश सोनकर, गौरव रणदिवे और कलेक्टर डॉ.इलैयाराजा टी ने पुष्पहार पहनाकर तीर्थयात्रियों का स्वागत किया। एयरपोर्ट इंदौर में उत्साह का अद्भूत माहौल रहा। भावविभोर होकर सभी तीर्थ यात्री अपने आप को भजन गाने और भजन की धून पर झूमने से रोक नहीं पाए। उन्होंने एक दूसरे के सुर से सुर मिलाकर भजन गाए और पूरे वातावरण को भक्तिमय कर दिया। सभी तीर्थ यात्री आध्यात्मिक भावना से ओतप्रोत थे। पहली बार हवाई जहाज से यात्रा करने पर वे रोमांचित भी थे। यात्रियों ने हवाई जहाज से तीर्थ यात्रा कराए जाने पर मुख्यमंत्री श्री चौहान के प्रति आभार व्यक्त किया है।
हवाई जहाज की यात्रा से रोमांचित रहे बुजुर्ग यात्री
तीर्थ यात्री रमेशचन्द्र राठौर ने कहा कि, मैं बेहद रोमांचित हूं कि हवाई जहाज से शिर्डी की यात्रा पहली बार करूंगा। धन्य है हम बुजुर्ग कि मुख्यमंत्री चौहान हमारा पूरा ध्यान रखे हुए है। हम बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा कराकर वे आज के श्रवण कुमार की भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं।मुख्यमंत्री हमेशा यशस्वी रहे और दीर्घायु भी रहे। इसी तरह श्रीमती केशरबाई भी बेहद खुश है। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री जी ने हमें यात्रा कराकर बहुत पूण्य का काम किया है। हम उनके आभारी है।
बुजुर्ग तीर्थ यात्री ने भी की यात्रा
इसी तरह ग्राम चपलासा के भारमल पिता गोपी तथा खातेगांव के अमरसिंह ने भी मुख्यमंत्री जी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि तीर्थ पर भेजकर मुख्यमंत्री जी ने हमारी सेवा की है। हमारा फर्ज बनता है कि हम भी उनकी सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहे। इसी तरह देवास के रहने वाले अब्दुल गफ्फार भी बेहद खुश और कृतज्ञ है। इनका कहना है कि मुख्यमंत्री ने हमारा भी ध्यान रखा और सांई बाबा के दर्शन के लिए शिर्डी भेजा। सबसे बड़ी बात यह है कि हमारी यात्रा हवाई जहाज से हो रही है। ऐसा तो हमने कभी सोचा भी नहीं था। आज हमें अकल्पनीय सौगात मिली है।
ये भी पढ़े- Jhabua news: सामूहिक विवाह सम्मेलन में शामिल हुए CM Shivraj, वर-वधु को वर्चुअली दिया आशीर्वाद












Click it and Unblock the Notifications