Jhabua news: सामूहिक विवाह सम्मेलन में शामिल हुए CM Shivraj, वर-वधु को वर्चुअली दिया आशीर्वाद

मध्यप्रदेश के झाबुआ, राणापुर और गौरीहार में सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें सीएम शिवराज सिंह चौहान वर्चुअली शामिल हुए।

indore

झाबुआ, राणापुर और गौरीहार में सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें सीएम शिवराज सिंह चौहान वर्चुअली शामिल हुए। सीएम शिवराज ने परिणय-सूत्र में बंधे 722 जोड़ों को आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा की, बहन-बेटियाँ हमारे लिए देवियाँ हैं। जहाँ बहन-बेटियाँ सुखी हैं, वहाँ समाज सुखी होगा। बेटियों को बोझ नहीं वरदान समझा जाए, इसीलिए प्रदेश में लाड़ली लक्ष्मी, मुख्यमंत्री कन्या विवाह-निकाह योजना लागू की गई है। महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए पंचायतों और नगरीय निकाय निर्वाचन में आरक्षण तथा महिलाओं के नाम अचल संपत्ति की रजिस्ट्री में विशेष छूट की व्यवस्था की गई। महिलाओं का जीवन आसान बनाने के लिए ही मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना भी लागू की गई है।

722 जोड़ों को आशीर्वाद दिया

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान झाबुआ जिले की जनपद पंचायत राणापुर और झाबुआ तथा छतरपुर जिले की जनपद पंचायत गौरीहार में मुख्यमंत्री कन्या विवाह-निकाह योजना में हो रहे सामूहिक विवाह सम्मेलनों में निवास कार्यालय से वर्चुअली शामिल हुए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने परिणय-सूत्र में बंध रहे झाबुआ जिले के राणापुर जनपद के 217 और झाबुआ के 195 तथा गौरीहार के 310 जोड़ों को शुभकामनाएँ दी। सीएम शिवराज ने परिणय-सूत्र में बंधे 722 जोड़ों को आशीर्वाद दिया। इससे पहले भी प्रदेश के अलग-अलग जिलों में सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किए जा चुके हैं।

सीएम शिवराज ने दिया आशीर्वाद

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नव-विवाहित वर-वधु को आशीर्वाद देते हुए कहा कि विवाह एक संस्कार है, यह आत्माओं का बंधन और जन्म-जन्म का साथ है। उन्होंने कामना की कि नव-विवाहित दंपत्ति प्रेम से रहें, दोनों परिवारों का मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ाएँ, सातों वचन निभाएँ और समाज के कल्याण में योगदान भी दें। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, नव-विवाहिताओं को लाड़ली बहना से जोड़ने के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी। खजुराहो सांसद वी.डी. शर्मा भी वर्चुअली शामिल हुए। झाबुआ, राणापुर तथा गौरीहार में हुए सम्मेलनों में स्थानीय जन-प्रतिनिधि और वर-वधु पक्ष के परिजन उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े- MP board 10th result: MP टॉपर मृदुल पाल ने बताई सक्सेस स्टोरी, बिना कोचिंग कैसे हासिल किया लक्ष्य, जानिए?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+