CM Shivraj ने निभाया मामा होने का फर्ज, खरगोन हिंसा में घायल शिवम की बहन के हाथ हुए पीले

खरगोन दंगा पीड़ित शिवम की बहन की शादी धूमधाम से हुई, और आज जब यह मौक़ा आया तो शिवम की आँखों में खुशी के आँसू थे।

खरगोन जिले में हुए दंगे में घायल हुआ शिवम अब पूरी तरह से स्वस्थ है, तो वहीं शिवम की बहन के हाथ भी अब पीले हो चुके हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि, शिवम चिंता मत करना। तुम्हारी बहन की शादी धूमधाम से होगी। और आज जब यह मौक़ा आया तो शिवम की आँखों में खुशी के आँसू थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने धार ज़िले के निसरपुर में खरगोन के दंगे में घायल शिवम की बहन की शादी में अपने वायदे के मुताबिक़ दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता भेजी। यह सहायता लेकर स्वयं कलेक्टर धार श्री प्रियंक मिश्र और खरगोन जिला पंचायत की सीईओ सुश्री ज्योति शर्मा पहुँची। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृतिका के विवाह पर अपनी शुभकामना के साथ दो लाख रुपए उपहार स्वरूप भिजवाए।

indore

कुछ ऐसा है पूरा मामला

धार कलेक्टर प्रियंक मिश्र ने विवाह में शामिल होकर राशि का चेक वधु को भेंट किया। उल्लेखनीय है कि, कृतिका का विवाह पिछली गर्मियों में होना था। पर उस वक्त खरगोन में हुए साम्प्रदायिक उपद्रव में उनका भाई शिवम गंभीर रूप से घायल हो गया था। एक दंगाई द्वारा फेंके पत्थर से उसके सिर में चोट लगी थी, और जीवन-मरण का प्रश्न बन गया था। उसे कई दिनों तक इंदौर के अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा था। इस वजह से विवाह टाल दिया गया था। शिवम की हालत भी बेहद गंभीर थी। पर मुख्यामंत्री चौहान की संवेदनशीलता से शिवम का शासन के खर्चे पर पूरा इलाज हुआ। वह स्वस्थ होकर घर लौटा।

कुछ इस तरह मिली सहायता

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर इंदौर के कमिश्नर डॉ. पवन शर्मा ने स्वयं इलाज पर निगरानी रखी। मुख्यमंत्री चौहान ने भी व्हीडियो काल द्वारा कई मर्तबा शिवम से चर्चा की थी। तत्समय मुख्यमंत्री चौहान ने विवाह में मदद का भरोसा जताया था। खरगोन कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम बताते हैं कि, मुख्यमंत्री चौहान से मिले निर्देश के बाद ज़िला पंचायत खरगोन की सीईओ ज्योति शर्मा को खरगोन प्रशासन की ओर से निसरपुर भेजा गया। धार प्रशासन का अमला भी निसरपुर पहुँचा और कृतिका के विवाह में शामिल हुआ और नव दंपत्ति को सुखमय भविष्य के लिए मंगलकामनाएँ दी। शिवम के लिये यह सब मामा शिवराज की सहृदयता का उपहार और नवजीवन जैसा है।

ये भी पढ़े- France की छोरी का MP के छोरे पर आया दिल, सात समंदर पार आकर रचाया ब्याह

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+