France की छोरी का MP के छोरे पर आया दिल, सात समंदर पार आकर रचाया ब्याह
मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में रहने वाले नितेश अग्रवाल की शादी फ्रांस की ओरियन के साथ हुई है, जहां हिंदू रीति रिवाज के साथ हुई शादी में घराती और बाराती जमकर खुशी मनाते नजर आए।
ऐसा कहा जाता है कि प्यार सरहद नहीं देखता। यही कारण है कि, मध्यप्रदेश के सीहोर जिले से एक ऐसा वाक्य निकल कर सामने आया है जिसने प्यार की अहमियत सभी को समझा दी। दरअसल, मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में रहने वाले नितेश अग्रवाल की शादी फ्रांस की ओरियन के साथ हुई है, जहां हिंदू रीति रिवाज के साथ हुई शादी में घराती और बाराती जमकर खुशी मनाते नजर आए। इस शादी की खासियत रही की शादी में कन्यादान भी हुआ, और वर-वधू ने एक-दूसरे को सात वचन भी दिए, जहां राजगढ़ के नितेश के साथ फ्रांस की ओरियन खुशी-खुशी शादी के बंधन में बंध गई।

कुछ इस तरह हुई नितेश और ओरियन की मुलाकात
जानकारी के मुताबिक राजगढ़ के रहने वाले नितेश अग्रवाल कंप्यूटर साइंस बैचलर ऑफ साइंस करने कनाडा गए थे। इस दौरान उनकी मुलाकात फ्रांस की रहने वाली ओरियन से हुई थी, ओरियन भी यहां पढ़ाई करने आई थी, और इस दौरान दोनों की दोस्ती हो गई। देखते ही देखते यह दोस्ती प्यार में बदल गई, और अब दोनों ने एक-दूसरे के साथ सात जन्मों तक साथ निभाने का वचन ले लिया है। राजगढ़ के रहने वाले नितेश अग्रवाल और फ्रांस के रहने वाली ओरियन की शादी सीहोर में आयोजित की गई, दोनों ही परिवारों ने हिंदू रीति रिवाज के साथ शादी करना तय किया।

दोनों ने अपने परिवार जनों को किया राजी
परिजनों ने बताया कि सात समुंदर पार इस विवाह को रचाना आसान नहीं था, जहां राजगढ़ के रहने वाले नितेश अग्रवाल ने अपने परिजनों को शादी के लिए राजी किया, तो वहीं फ्रांस में रहने वाली ओरियन ने अपने परिजनों को शादी के लिए मनाया, जहां लंबे समय के बाद दोनों ही परिवार शादी के लिए मान गए, जिसके बाद उनके परिजनों ने भारत आकर भारतीय संस्कृति और रिती रिवाज के साथ विवाह करना पसंद किया, जिसके बाद अब दोनों ही परिवारों में संबंध स्थापित हो गए हैं, जहां फ्रांस की ओरियन अब राजगढ़ के नितेश अग्रवाल की पत्नी बन चुकी हैं।
Recommended Video

शादी में विदेश से आए 26 मेहमान
परिजनों ने बताया कि, दोनों ही परिवारों की रजामंदी के बाद शादी की तारीख तय कर ली गई थी, जहां फ्रांस से ओरियन के साथ कुल 26 विदेशी मेहमान भारत आए, जिसमें ओरियन के माता, पिता और भाई, बहन शामिल थे। शादी के सभी समारोह सीहोर में आयोजित किए गए, जिनमें मेहंदी, हल्दी समेत तमाम रस्में निभाई गई। शादी का आयोजन बेहद ही खास रहा, जिसके लिए जयपुर की इवेंट मैनेजमेंट कंपनी को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। शादी में सभी मेहमान भारतीय परिधान में नजर आए, तो वहीं सभी रस्मों को बखूबी अदा भी किया गया।

परिवार में खुशी का माहौल
राजगढ़ के नितेश अग्रवाल की शादी फ्रांस की ओरियन के साथ होने के बाद अब दोनों ही परिवारों में खुशी का माहौल है, जहां दोनों ही परिजनों ने उत्साह के साथ विवाह समारोह में हिस्सा लिया। इस दौरान दोनों ही परिवार के लोग खुशी के साथ झूमते भी नजर आए। साथ ही सभी रस्मों को खुशी-खुशी अदा भी किया। वहीं अब इस विवाह समारोह की चर्चा प्रदेश भर में हो रही है, जहां राजगढ़ के रहने वाले नितेश अग्रवाल अब फ्रांस की रहने वाली ओरियन के साथ विवाह के बंधन में बंध गए हैं।
-
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List












Click it and Unblock the Notifications