CM Shivraj का कर्नाटक दौरा, SMS को बताया विकास के लिए खतरनाक

प्रदेश के मुखिया सीएम शिवराज सिंह चौहान कर्नाटक दौरे पर हैं, जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, SMS से बचना होगा, ये SMS कर्नाटक के विकास के लिए खतरनाक है।

indore

Recommended Video

    सीएम ने कांग्रेस और BJP की सरकारों में बताएं अंतर, कह दी ये बड़ी बात

    कर्नाटक में इन दिनों चुनावी घमासान देखने मिल रहा है, जहां मध्यप्रदेश के भी तमाम नेता कर्नाटक दौरे पर हैं, हाल ही में सीएम शिवराज सिंह चौहान कर्नाटक दौरे पर हैं, जहां उन्होंने कर्नाटक के अलग-अलग स्थानों पर चुनावी सभाओं को संबोधित भी किया। प्रदेश के मुखिया सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, SMS से बचना होगा, ये SMS कर्नाटक के विकास के लिए खतरनाक है। सिद्धरमैया, मलिकार्जुन खड़गे और शिव कुमार। जैसे, एक करप्ट मैसेज मोबाइल को खराब कर देता है, वैसे ही SMS ये करप्ट मैसेज, कर्नाटक के भविष्य को तबाह और बर्बाद कर देगा। डबल इंजन की सरकार कर्नाटक को बचा सकती है। बता दें की सीएम शिवराज सिंह चौहान इन दिनों कर्नाटक के दौरे पर हैं, जहां चुनावी हलचल तेज है। ऐसे में अब लगातार अलग-अलग बयान भी सामने आ रहे हैं।

    मल्लिकार्जुन खड़गे पर साधा था निशाना

    कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर सियासत का सिलसिला तेज हो चला है, जहां मलिकार्जुन खड़गे के बयान पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने राजधानी भोपाल में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, पीएम मोदी के नेतृत्व में भारतीय ध्वज ऊंचा है। इसलिए कांग्रेस पीएम मोदी के खिलाफ जहर उगल रही है, क्योंकि आप उनका मुकाबला नहीं कर सकते, आप इस स्तर तक नीचे गिर रहे हैं।

    कर्नाटक में जारी है चुनावी घमासान

    एक तरफ जहां कर्नाटक में चुनाव है, तो वहीं दूसरी तरफ राजनेताओं की ओर से लगातार अलग-अलग तरह के बयान सामने आ रहे हैं, जहां इन बयानों पर सियासत का सिलसिला भी तेज होता नजर आ रहा है। सीएम शिवराज सिंह चौहान भी कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों का दौरा कर चुके हैं, तो वहीं चुनावी सभाओं में हिस्सा भी ले चुके हैं। उधर, मध्य प्रदेश से भी अलग-अलग नेताओं के कर्नाटक पहुंचने का सिलसिला जारी है, जहां सभी कर्नाटक में चुनाव अभियान में हिस्सा लेते नजर आ रहे हैं। इधर, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए गए बयान के बाद सियासत का सिलसिला तेज हो चला है, जहां बीजेपी के तमाम नेता मलिकार्जुन खरगे पर निशाना साध रहे हैं।

    ये भी पढ़े- Mallikarjun kharge के बयान पर CM Shivraj ने किया पलटवार, कही ये बात

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+