Mallikarjun kharge के बयान पर CM Shivraj ने किया पलटवार, कही ये बात

मल्लिकार्जुन खड़गे का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते सुनाई पड़ रहे हैं, वहीं अब खड़गे के बयान सीएम शिवराज ने पलटवार किया है.

Bhopal

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर सियासत का सिलसिला तेज हो चला है, जहां मलिकार्जुन खड़गे के बयान पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने राजधानी भोपाल में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, पीएम मोदी के नेतृत्व में भारतीय ध्वज ऊंचा है। इसलिए कांग्रेस पीएम मोदी के खिलाफ जहर उगल रही है, क्योंकि आप उनका मुकाबला नहीं कर सकते, आप इस स्तर तक नीचे गिर रहे हैं।

कुछ ऐसा है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते सुनाई पड़ रहे हैं. बताया जा रहा है, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का यह बयान कर्नाटक चुनाव प्रचार के दौरान दिया गया है। वहीं अब मल्लिकार्जुन खड़गे की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए गए विवादित बयान के बाद सियासत गरमा गई है, जहां राजधानी भोपाल में सीएम शिवराज सिंह चौहान समेत तमाम नेताओं ने मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर प्रतिक्रिया दी है।

कर्नाटक में जारी है चुनावी हलचल

एक तरफ जहां कर्नाटक में चुनाव है, तो वहीं दूसरी तरफ राजनेताओं की ओर से लगातार अलग-अलग तरह के बयान सामने आ रहे हैं, जहां इन बयानों पर सियासत का सिलसिला भी तेज होता नजर आ रहा है। सीएम शिवराज सिंह चौहान भी कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों का दौरा कर चुके हैं, तो वहीं चुनावी सभाओं में हिस्सा भी ले चुके हैं। उधर, मध्य प्रदेश से भी अलग-अलग नेताओं के कर्नाटक पहुंचने का सिलसिला जारी है, जहां सभी कर्नाटक में चुनाव अभियान में हिस्सा लेते नजर आ रहे हैं। इधर, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए गए बयान के बाद सियासत का सिलसिला तेज हो चला है, जहां बीजेपी के तमाम नेता मलिकार्जुन खरगे पर निशाना साध रहे हैं।

ये भी पढ़े- MP: 30 अप्रैल तक भरे जाएंगे Ladli behna yojna के फॉर्म, आखिरी दिन रविवार को भी जमा होंगे आवेदन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+