MP के इस शहर को मिली सौगात, सीएम शिवराज ने किया इंटरनेशनल टॉय क्लस्टर का शिलान्यास
इंदौर, 27 अगस्त: प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के लिए शनिवार का दिन बेहद खास था, क्योकिं यही वो दिन था जब प्रदेश के मुखिया यानि सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर में आयोजित कार्यक्रम के जरीए प्रदेशभर में स्वरोजगार की शुरूआत करने वाले हितग्राहियों से वर्चुअली संवाद करने के साथ ही उन्हें ऋण वितरण किया, तो वहीं कार्यक्रम के दौरान ही इंटरनेशनल टॉय क्लस्टर का शिलान्यास किया. इंदौर में आयोजित किए गए प्रदेशस्तरीय कार्यक्रम से अलग-अलग जिलों के हितग्राहियों को वर्चुअली जोड़ा गया था, जहां हितग्राहियों से सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सीधा संवाद किया.

ऋण स्वीकृति एवं वितरण कार्यक्रम
मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार इन दिनों लगातार स्वरोजगार के लिए अलग-अलग योजनाएं लाकर उन्हें जनता तक पहुंचाने के प्रयास करती नजर आ रही है, इस बीच प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में राज्य स्तरीय रोजगार दिवस पर हितग्राहियों को ऋण स्वीकृति एवं वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें सीएम शिवराज सिंह चौहान ने शामिल होकर योजना के हितग्राहियों से सीधा संवाद भी किया. राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेशभर के हितग्राहियों को जोड़ा गया था. इस दौरान कार्यक्रम में एमएसएमई मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा, मंत्री तुलसी सिलावट, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, सांसद शंकर लालवानी, राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार, आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे और अजा वित्त विकास निगम के अध्यक्ष सावन सोनकर समेत तमाम जनप्रतिनिधि शामिल हुए.
टॉय क्लस्टर का शिलान्यास किया
इसी के साथ कार्यक्रम के दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर को बड़ी सौगात देते हुए, टॉय क्लस्टर का शिलान्यास किया, और उद्यमिता विकास प्रशिक्षण के लिए ई-लर्निंग माड्यूल का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, प्रदेश के लिए आज का दिन ऐतिहासिक दिन है, मध्यप्रदेश में तय किया है की, हर महीने में एक दिन रोजगार दिवस होगा. साथ ही सीएम शिवराज सिंह चौहान कहा कि, यहां खिलौना क्लस्टर का भूमिपूजन हुआ है, ऐसे 42 क्लस्टर हम बना रहे हैं, जहां एमएसएमई की छोटी-छोटी ईकाईयां आएंगी, और उत्पादन प्रारंभ करेंगी, जिससे रोजगार मिलेगा.












Click it and Unblock the Notifications