CM शिवराज सिंह चौहान बोले-फाइजर के लिए मध्य प्रदेश का तापमान उपयुक्त नहीं स्पूतनिक के डोज बुलवाएंगे
इंदौर, 20 मई। CM शिवराज सिंह चौहान ने कार्पोरेट लीडर्स से वर्चुअल बैठक में कहा कि फाइजर के लिए मप्र का तापमान उपयुक्त नहीं स्पूतनिक के डोज बुलवाएंगे। विदेशी वैक्सीन लाने के प्रयास करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार को 50% वैक्सीन का कोटा मिला है। इसमें से 25% हिस्सा प्राइवेट अस्पताल व कार्पोरेट सेक्टर के लिए रिजर्व किया गया है।

इसके लिए मप्र सरकार एक सिस्टम तैयार कर रही है कि कार्पोरेट सेक्टर को किस तरह से वैक्सीन उपलब्ध कराई जाए। कार्पोरेट सेक्टर को यह वैक्सीन खरीदना पड़ेगी। सरकार की कोशिश है कि प्राइवेट सेक्टर भी वैक्सीन खरीदकर अपने कर्मचारियों को लगवाए। उन्होंने कहा कि यदि जरुरत पड़ती है तो ग्लोबल टेंडर भी करेंगे। वैक्सीनेशन के लिए टास्क फोर्स बनाने की जरूरत होगी तो बनाएंगे।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को इंदौर पहुंचे। इंदाैर एयरपाेर्ट से सीधे कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर कोरोना की स्थिति, इलाज और इंतजामों की समीक्षा की। वे शाम को भोपाल रवाना होंगे। सीएम ने इस दौरान मीडिया से बात नहीं की। कलेक्टरेट में पूर्व मंत्री जीतू पटवारी भी सीएम के पहुंचने के बाद पहुंच गए।
मुख्यमंत्री के आगमन पर कोरोना नियमों का पालन कराने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई। कलेक्टर कार्यालय में आमंत्रितों के अलावा किसी को भी प्रवेश नहीं दिया गया। मीटिंग का पूरा कवरेज सिर्फ सरकारी इंतजाम से ही होगा। बैठक स्थल में उन अधिकारियों को भी प्रवेश नहीं मिला, जिनकी वहां पर आवश्यकता नहीं है। बैठक पूरी तरह से सोशल डिस्टेंसिंग के साथ हो रही है।
सीएम से मिलने के इंतजार में एक परिवार लगभग तीन घंटे से कलेक्टोरेट के पास में बैठा है। इस परिवार में बड़े भाई नितिन जैन (40) ब्लैक फंगस से पीड़ित है। परिवार के संदीप जैन, पदमा जैन अपने बच्चों प्रथम और प्रणीत के साथ बैठे है। इसमें प्रणीत तो न चल पाता है और न बोल पाता है। परिवार ने कहा कि हम सीएम से मिलकर ही जाएंगे।
मुख्यमंत्री से पहले पहुंचे ब्लैक फंगस से पीड़ित मरीज के परिजन
कलेक्टोरेट में मुख्यमंत्री के पहुंचने से पहले ब्लैक फंगस से पीड़ित मरीज एक कुछ परिजन पहुंच गए। कलेक्टोरेट के बाहर कुछ परिजन ने तो इंजेक्शन लेने के लिए SDM अंशुल खरे के पकड़ पैर पकड़ लिए। एक परिजन ने कहा कि मेरे पिता की जान खतरे में है। मुझे इंजेक्शन नहीं मिल रहा है। एक ऑफिस से दूसरे ऑफिस के चक्कर लगा रहा हूं। इस पर SDM ने तत्काल CMHO से बात कर परिजन को अस्पताल भिजवाया।
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे'












Click it and Unblock the Notifications