CM मोहन यादव ने खरगोन को दी करोड़ों की सौगात, रोड शो का हुआ जोरदार स्वागत
CM डॉ. मोहन यादव ने खरगोन के नवग्रह मेला ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में 182 करोड़ की लागत वाली प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यों समेत अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास कर विभिन्न सौगातें दी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कलेक्टर कार्यालय खरगोन में आयोजित इंदौर संभागीय समीक्षा बैठक में जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संभाग की कानून व्यवस्था, प्रगति तथा विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

CM यादव ने कही ये बात
CM मोहन यादव ने कहा की, हमने 182 करोड़ की लागत के 45 से ज्यादा निर्माणकार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया है। हम सबके मन में एक ही संकल्प है कि, हमारे अपने यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों के भारत को साकार करने के लिए अगर जान की बाजी भी लगाना पड़े तो हम पीछे नहीं हटेंगे। 22 जनवरी को अयोध्या में उस ऐतिहासिक पल को निहारने के लिए पूरा विश्व तैयार है, जब भव्य और दिव्य राम मंदिर के गर्भगृह में भगवान रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का खरगोन जिले में आयोजित रोड शो के दौरान नागरिकों ने स्नेह से पुष्पवर्षा कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।
जमकर हुआ स्वागत-सत्कार
मुख्यमंत्री डॉ. यादव रोड शो में सम्मिलित होते हुए नवग्रह मेला ग्राउंड पहुंचे। खरगोन वासियों ने रोड शो में उत्साह के साथ ढोल-ढमाके, जनजातीय नृत्य और पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। रोड शो में महिला, युवा, बुजुर्ग बड़ी संख्या में सहभागी थे। विभिन्न सामाजिक संगठनों, व्यापारी संघों तथा संस्थाओं ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का स्वागत किया। रोड शो के बीच एक बालिका ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का तिलक किया, जिस पर डॉ. यादव ने बालिका का पुष्प माला भेंट कर अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रोड शो में शामिल हुए जनसमुदाय पर पुष्प वर्षा कर उनका अभिवादन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नवग्रह मेला ग्राउंड पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों ने विशाल पुष्पमाला पहनाकर उनका स्वागत किया तथा तीर-कमान भेंटकर उनका अभिवादन किया गया।
ये भी पढ़े- MP News: CM के गृह जिले से प्रशासनिक बदलाव की शुरुआत, कलेक्टर और निगमायुक्त बदले












Click it and Unblock the Notifications