Indore: दशहरे पर CM ने दिया खास गिफ्ट, 4 नए फ्लाईओवर ब्रिज के साथ उड़ान भरेगा इंदौर
मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर को CM डॉ. मोहन यादव ने बड़ी सौगात दी है, जहां CM मोहन यादव ने एक साथ 4 फ्लाईओवर ब्रिज का लोकार्पण किया है।
वहीं इन चार फ्लाईओवर ब्रिज के बनने से जिले की 7 विधानसभाओं को लाभ मिलेगा, जहां सभी विधानसभाओं में आवागमन सुविधापूर्ण होगा।

प्रदेश के मुखिया सीएम डॉ. मोहन यादव ने इंदौर की 7 विधानसभाओं को एक साथ बड़ी सौगात दी है, जहां इन 7 विधानसभाओं के बीच बने 4 फ्लाईओवर ब्रिज का शुभारंभ करते हुए सीएम डॉ. मोहन यादव ने इंदौर को विकास के पथ पर नई रफ्तार दी है। विधानसभा 1-2 और सांवेर के बीच बने लव-कुश चौराहा फ्लाईओवर ब्रिज तो वहीं विधानसभा 3 और राउ के बीच बने भंवरकुंआ फ्लाईओवर ब्रिज, विधानसभा 5 में बने खजराना फ्लाईओवर ब्रिज और विधानसभा-4 में बने फूठी कोठी फ्लाईओवर ब्रिज का लोकार्पण सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया है।
7 विधानसभाओं को मिले 4 फ्लाईओवर ब्रिज के बाद सभी विधायकों ने सीएम डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया है, जहां कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, मंत्रीतुलसी सिलावट, विधायक रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला, मालिनी गौड़, महेंद्र हार्डिया, मधु वर्मा की विधानसभाओं को अब इन फ्लाईओवर ब्रिज से नई रफ्तार मिल सकेगी। बहरहाल, 7 विधानसभाओं के बीच बने इन 4 फ्लाईओवर से इंदौर शहर के ट्रैफिक में कितना सुधार देखने मिल पाता है। ये आने वाला वक्त बताएगा।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि, इंदौर प्रदेश में विकास, उन्नति, प्रगति, व्यापार, व्यवसाय और कला, साहित्य, संस्कृति सबके लिए एक विशेष पहचान रखता हैं। इंदौर से मध्य प्रदेश की पहचान है जो हमारे लिए गर्व और आनंद की बात हैं। इंदौर जो करता है, सबसे अलग करता है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि, दशहरा के मौके पर इंदौर को आज चार फ्लायओव्हर्स की बड़ी सौगात मिली हैं। यातायात की समस्या को हल करते हुए इंदौर को प्रायोरिटी पर लिया गया है। इंदौर में ट्रैफिक समस्या को देखते हुए फ्लाई ओवर बनाने की श्रृंखला बनी है, जो निरंतर जारी रहेगी। विकास के नए पैमाने पर इंदौर के मास्टर प्लान को लेकर काम किया जा रहा है, जिसके परिणाम जल्द आएंगे। मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने इन्दौर प्रवास के दौरान यह बात कही।
ये भी पढ़े- Indore को दशहरा गिफ्ट देंगे CM मोहन यादव,क्या रहेगा खास, जानिए












Click it and Unblock the Notifications