Indore को दशहरा गिफ्ट देंगे CM मोहन यादव,क्या रहेगा खास, जानिए
MP का दिल कहे जाने वाला शहर इंदौर अब जल्द ही फ्लावर ब्रिज के साथ नई उड़ान भरने को तैयार है, जहां दशहरा पर CM डॉक्टर मोहन यादव इंदौर को खास गिफ्ट के रूप में चार फ्लाईओवर ब्रिज की सौगात देंगे।
विजयदशमी का पर्व मध्य प्रदेश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा, जहां विजयादशमी के बाद सोना पत्ती देकर आशीर्वाद लेने का सिलसिला भी शुरू होगा, जिस दिन सोना पत्ती दी जाएगी, उस दिन CM डॉ. मोहन यादव इंदौर आएंगे, और गिफ्ट के तौर पर शहर को चार नए फ्लाईओवर ब्रिज की सौगात देकर जाएंगे।

इंदौर में बनाए गए चार नए फ्लाईओवर ब्रिज में लव कुश चौराहा, फूटी कोठी चौराहा, खजराना चौराहा और भवर कुआं चौराहा पर स्थित फ्लाईओवर ब्रिज शामिल है, जहां इन चारों ही फ्लाईओवर ब्रिज का शुभारंभ होते ही शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को नई दिशा मिलेगी। कुलमिलाकर, देखा जाए तो एमपी का दिल कहे जाने वाला शहर इंदौर अब जल्द ही फ्लावर ब्रिज के साथ नई उड़ान भरने को तैयार है, जहां दशहरा पर CM डॉक्टर मोहन यादव इंदौर को गिफ्ट के रूप में चार फ्लाईओवर ब्रिज की सौगात देंगे।
उज्जैन में 13 अक्टूबर को लोकार्पण एवं भूमिपूजन
मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव का उज्जैन में 13 अक्टूबर को विभिन्न लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम प्रस्तावित है। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। कलेक्टर व एसपी ने कार्तिक मेला प्रांगण कार्यक्रम स्थल, सदावल, नानाखेड़ा स्थित नवनिर्मित राजामाता विजयाराजे सिंधिया बहुउद्देशीय खेल परिसर तथा निनौरा के समीप इन्दौर रोड स्थित प्रतिभा स्वराज प्रायवेट लिमिटेड के कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने कार्यक्रम स्थलों पर की जाने वाली व्यवस्थाओं, पार्किंग स्थल आदि व्यवस्थाओं की जानकारी सम्बन्धितों से प्राप्त कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
ये भी पढ़े- Indore: इस सड़क पर नहीं होगी मांस-मदिरा की दुकान, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दिए संकेत












Click it and Unblock the Notifications