क्या निमाड़ से MP को मिलेगा CM?, डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी के नाम की चर्चा तेज

MP Election Results के बाद अब मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री कौन बनेगा इसे लेकर सियासी गलियारों में चर्चा तेज है। इस बीच अब राजधानी दिल्ली में BJP केंद्रीय नेतृत्व अलग-अलग बैठक कर मध्य प्रदेश की सरकार बनाने को लेकर मंथन करता नजर आ रहा है। इसी के साथ मध्य प्रदेश के सियासी गलियारों में भी मुख्यमंत्री कौन होगा इसे लेकर चर्चाएं तेज हैं।

मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच अब सियासी गलियारों में एक नाम डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी का नाम चल रहा है, जहां सियासी गलियारों में चल रही चर्चाओं के मुताबिक मध्य प्रदेश में बीजेपी अबकी बार आदिवासी नेता को मुख्यमंत्री बन सकती है, जहां इसके लिए बीजेपी राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी पर अपना भरोसा जाता सकती है।

Indore

कौन हैं डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी?

डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी फिलहाल राज्यसभा सदस्य हैं, मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले से आने वाले डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी प्रोफेसर रह चुके हैं, जहां उन्हें BJP ने राज्यसभा का चुनाव लड़ाया था, जिसके बाद वह राज्यसभा सदस्य के रूप में निर्वाचित हुए हैं। सुमेर सिंह सोलंकी निमाड़ अंचल से आने वाले BJP के बड़े नेता माने जाते हैं। इतना ही नहीं आदिवासी अंचल में सुमेर सिंह सोलंकी BJP का बड़ा नाम माने जाते हैं। सियासी गलियारों में चल रहे कयासों पर नजर डालें तो इसमें CM पद को लेकर एक नाम राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी का भी है, जहां सुमेर सिंह सोलंकी वर्तमान में राज्यसभा के सदस्य हैं, तो वहीं निमाड़ अंचल के बड़े आदिवासी नेता माने जाते हैं। संगठन सुमेर सिंह सोलंकी को CM बना सकता है।

CM को लेकर सस्पेंस

मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री कौन बनेगा फिलहाल इसे लेकर सस्पेंस बरकरार है, जहां मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री पद के लिए शिवराज सिंह चौहान, नरेंद्र सिंह तोमर, प्रहलाद पटेल, ज्योतिरादित्य सिंधिया और कैलाश विजयवर्गीय जैसे तमाम नाम रेस में शामिल हैं। वहीं राजधानी दिल्ली में लगातार मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री बनने को लेकर बैठकों का सिलसिला जारी है, तो वहीं जल्द ही अब इस सस्पेंस से पर्दा उठाने के संकेत BJP के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गी ने दे दिए हैं। बहरहाल, अब देखने वाली बात होगी कि, आखिर कब तक BJP का संगठन मध्य प्रदेश में सीएम के नाम का ऐलान करता है।

ये भी पढ़े- Kamlesh Dodiyar: झोपड़ी में रहने वाला मजदूर का बेटा बना MLA, कर्ज लेकर चुनाव लड़ा और जीता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+