Kamlesh Dodiyar: झोपड़ी में रहने वाला मजदूर का बेटा बना MLA, कर्ज लेकर चुनाव लड़ा और जीता
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं, जहां अबकी बार मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से बीजेपी और कांग्रेस के साथ अलग-अलग दलों के प्रत्याशियों ने चुनाव जीतने में कामयाबी हासिल की है। वहीं इन प्रत्याशियों में एक प्रत्याशी रतलाम जिले की सैलाना विधानसभा सीट से भारत आदिवासी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले कमलेश डोडियार भी हैं।
रतलाम जिले की सैलाना विधानसभा सीट से चुनाव जीतने वाले कमलेश डोडियार बेहद ही गरीब परिवार से आते हैं, जहां उनकी मां मजदूरी करती हैं। इतना ही नहीं डोडियार झोपड़ी में रहते हैं, और कड़ी मशक्कत के साथ अपना जीवन यापन करते हैं।

कुछ इस तरह लड़ा चुनाव
बेहद गरीब परिवार से आने वाले कमलेश डोडियार ने कड़ा संघर्ष कर सफलता का मुकाम हासिल किया है, जहां डोडियार ने 12 लाख रुपए का कर्ज लेकर चुनाव लड़ा। इतना ही नहीं डोडियार ने एक वक्त टिफिन बांटने का काम भी किया है। वहीं गांव में चिमनी लगाकर पढ़ाई करने के बाद डोडियार ने रतलाम से अलग-अलग विषयों में ग्रेजुएशन किया है, तो वहीं ग्रेजुएशन के बाद डोडियार ने राजस्थान में कुछ दिन मजदूरी भी की है। वहीं इसी के बाद रुपए जुटाकर डोडियार ने एलएलबी की पढ़ाई पूरी की, जहां जन सेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के चलते हैं डोडियार ने विधानसभा चुनाव लड़ने का मन बनाया, और विधानसभा चुनाव जीतने में कामयाबी भी हासिल की है।
डोडियार को मिली सफलता
कमलेश्वर डोडियार ने साल 2018 के विधानसभा चुनाव में भी अपनी किस्मत आजमाई थी, जिस समय डोडियार को 18 हजार वोट मिले थे। वहीं इसके बाद डोडियार ने लगातार 5 साल क्षेत्र में सक्रियता के साथ काम करते हुए 2023 में विधानसभा चुनाव जीतने में कामयाबी हासिल की है, जहां अबकी बार डोडियार ने लगभग 4618 मतों से जीत हासिल की है। जयस यानी जय आदिवासी युवा संगठन से जुड़े कमलेश डोडियार ने भारत आदिवासी पार्टी के विनर तले चुनाव लड़ा था, जिसमें उन्हें कामयाबी हासिल हुई है।
ये भी पढ़े- फिर CM बनेंगे शिवराज, इस कारण मिल सकता है सत्ता का ताज












Click it and Unblock the Notifications