Weather update: MP में इस हिस्से में फिलहाल मौसम साफ, जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
इंदौर, 27 अगस्त: मध्य प्रदेश में हुई भारी बारिश के बाद मौसम साफ नजर आ रहा है, जहां प्रदेश के मालवा निमाड़ अंचल में भी हल्की धूप खिली हुई नजर आ रही है। पिछले दिनों झमाझम बारिश का सिलसिला मालवा निमाड़ अंचल में भी देखने मिला था।इसी के चलते प्रदेश के मालवा निमाड़ अंचल में हालात बिगड़े हुए नजर आए थे, लेकिन अब भारी बारिश के बाद फिलहाल हल्की धूप खिली हुई है, तो वहीं मौसम भी साफ नजर आ रहा है। उधर, मौसम विभाग की मानें तो फिलहाल कुछ दिनों तक इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है, लेकिन आने वाले समय में अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में बनने वाला सिस्टम एक बार फिर झमाझम बारिश करवा सकता है।

शुरू होगा रिमझिम बारिश का दौर
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आने वाले समय में बंगाल की खाड़ी में बन रहा कम दबाव मालवा निमाड़ अंचल का मौसम परिवर्तित कर सकता है।इसी के चलते अंचल में रिमझिम बारिश का दौर शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। उधर, फिलहाल तो अंचल में मौसम साफ नजर आ रहा है, लेकिन आने वाले समय में रिमझिम बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है। वहीं पिछले दिनों मालवा निमाड़ अंचल में हुई झमाझम बारिश के बाद मौसम खुशनुमा बना हुआ है।

नर्मदा नदी का जलस्तर हुआ कम
मध्य प्रदेश के कई जिलों में जारी भारी बारिश का सिलसिला थमता नजर आ रहा है, जहां मध्यप्रदेश के मालवा निमाड़ अंचल में पिछले दिनों लगातार जारी भारी बारिश का सिलसिला अब थम चुका है। इसी के चलते मौसम साफ नजर आ रहा है। लेकिन दूसरे अंचलों में हो रही भारी बारिश के चलते नर्मदा नदी उफान पर नजर आ रही थी। हाल ही में बड़वाह स्थित नर्मदा नदी के पुल में दरार दिखने के बाद पुल का आवागमन रोक दिया गया था वहीं अब नर्मदा नदी का जलस्तर कम होने और दरार की जांच पूरी होने के बाद एक बार फिर आवागमन कम दबाव के साथ छोड़ा गया है।

पर्यटन स्थलों पर लगी रोक बरकरार
मध्य प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते मौसम सुहाना बना हुआ है, लेकिन बावजूद इसके पर्यटन स्थल विरान नजर आ रहे हैं, जिसके पीछे की मुख्य वजह पर्यटन स्थलों पर 15 दिनों के लिए लगी रोक है। दरअसल, मौसम विभाग की ओर से जताई गई भारी बारिश की आशंका को देखते हुए प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के आसपास स्थित पर्यटन स्थलों पर रोक लगा दी गई थी। यही कारण रहा कि, अवकाश होने के बावजूद भी पर्यटन स्थलों पर लोग नजर नहीं आ रहे। वहीं पर्यटन स्थल पर लोगों के ना आने से अब पर्यटन स्थल विरान नजर आ रहे हैं। उधर, मौसम तो साफ है, लेकिन बावजूद इसके अब पर्यटन स्थलों पर जाने के लिए लगी रोक हटने का इंतजार सभी को है।












Click it and Unblock the Notifications