MP : बाइक पर सिगड़ी जलाकर हाथ तापना महंगा पड़ा, अब पुलिस कर रही रील बनाने वालों की तलाश
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें दो युवा कड़कड़ाती ठंड में बाइक पर सिगड़ी जलाकर हाथ तापते दिखाई दे रहे थे।

Recommended Video

सोशल मीडिया पर रील बनाने के लिए युवा अलग-अलग तरह के वीडियो बनाते नजर आते हैं, जहां वीडियो बनाने के लिए युवा अलग-अलग तरह की तरकीब भी खोज लेते हैं। लेकिन इन तरकीबों के जरिए वीडियो बनाते समय युवा नियम तोड़ने जैसे काम भी करते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें दो युवा कड़कड़ाती ठंड में बाइक पर सिगड़ी जलाकर हाथ तापते दिखाई दे रहे थे। इसमें एक युवक बाइक चला रहा था, तो वहीं दूसरा युवक बाइक पर उल्टा बैठकर सिगड़ी पर हाथ ताप रहा था।

अब पुलिस को है इनकी तलाश
सोशल मीडिया पर जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, वैसे ही पुलिस अधिकारियों ने इस वीडियो को संज्ञान में लेते हुए इसकी जांच शुरू कर दी। पुलिस द्वारा बाइक के नंबर के आधार पर बाइक और चलाने वाले युवक की तलाश कर रही है। साथ ही पुलिस बाइक चलाने वाले युवक और उसके साथ बैठे अन्य युवक जो की हाथ ताप रहा है, उसकी तलाश कर रही है। पुलिस दोनों युवकों की तलाश में इनके घर पहुंची, जहां दोनों युवक नहीं मिले। वहीं अब पुलिस दोनों युवकों को हिरासत में लेने की बात कहती नजर आ रही है।

पुलिस ने जब्त की बाइक
इन दिनों प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में पुलिस लगातार यातायात प्रबंधन को सुगम बनाने की कोशिश में जुटी हुई नजर आ रही है, जहां ट्रैफिक पुलिस नियम तोड़ने वाले लोगों को सख्त सजा देती भी नजर आ रही है। वहीं इस वीडियो के वायरल होते ही जैसे ही वीडियो पुलिस अधिकारियों के पास पहुंचा, वैसे ही पुलिस अधिकारियों ने दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उनकी तलाश शुरू कर दी, जहां पुलिस युवकों की तलाश में उनके घर पहुंची। पुलिस को युवक तो नहीं मिले, लेकिन बाइक जरूर मिली। बाइक मिलने पर पुलिस ने बाइक को जप्त कर लिया।

घर वाले बोले बाहर गए हैं युवक
बाइक पर सिगड़ी रखकर हाथ तापने वाले दोनों युवकों के घर जब पुलिसकर्मी पहुंचे तो दोनों ही युवक घर पर नहीं मिले, जहां उनके परिजनों ने बताया कि, दोनों ही युवक बाहर गए हैं। उधर, परिजनों ने बताया कि, उन्होंने भी यह वीडियो देखा है, जिसमें युवक बाइक पर सिगड़ी रखकर हाथ तापते दिखाई दे रहे हैं। परिजनों ने बताया कि, दोनों ही युवक शहर से बाहर गए हैं, और 2 दिन बाद शहर आएंगे। कुल मिलाकर देखा जाए तो सोशल मीडिया पर लगातार अलग-अलग तरह के वीडियो सामने आने का सिलसिला जारी है, जहां अबकी बार सामने आए वीडियो में दो युवक बाइक पर सिगड़ी रखकर हाथ तापते दिखाई दे रहे हैं, जिसके बाद पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
ये भी पढ़े- Indore में बनेगा 10 हजार क्षमता का ऑडिटोरियम, CM की घोषणा के बाद जिम्मेदारों ने ढूंढी जमीन












Click it and Unblock the Notifications