Indore : चाइना की डोर पर लगाम लगाने में नाकामयाब प्रशासन, एक बार फिर जान पर पड़ी भारी
देवास से मजदूरी के लिए इंदौर आया एक बाइक चालक चाइनीज मांझा में उलझ जाने से गंभीर घायल हो गया। चाइनीज मांझा लोगों की जान पर भारी पड़ रहा है, जहां इस घातक मांझे से कई लोग घायल हो चुके हैं.

Recommended Video

चाइनीज मांझा लोगों की जान पर भारी पड़ रहा है, जहां इस घातक मांझे से कई लोग घायल हो चुके हैं, बावजूद इसके प्रशासन इसकी बिक्री नहीं रोक पा रहा है, हाल ही में देवास से मजदूरी के लिए इंदौर आया एक बाइक चालक चाइनीज मांझा में उलझ जाने से गंभीर घायल हो गया। यदि वह समय रहते सचेत नहीं होता तो उसकी जान जा सकती थी, जैसे ही आंख, नाक के बाद मांझा गले पर आने लगा, चालक ने बाइक रोककर उसे हाथ से पकड़ लिया। इससे उसके हाथ कट गए।
पहले भी हो चुके हैं हादसे
मध्य प्रदेश के कई जिलों में चाइनीज मांझे से होने वाले नुकसान को देखते हुए चाइनीज ममांझे की बिक्री पर रोक लगाई गई है। यही कारण है कि, अलग-अलग जिलों में कलेक्टर ने इसकी बिक्री पर रोक लगाने के लिए आदेश भी जारी किए हैं। बावजूद इसके अवैध तरीके से चाइनीज मांझे की बिक्री शहरों में हो रही है, जो पक्षियों के साथ-साथ आमजन के लिए भी घातक साबित होती दिखाई दे रही है। प्रदेश के कई जिलों में चाइनीज मांझे के लिए प्रशासन ने मांझे की दुकानों पर छापामार कार्रवाई की है। उधर, इंदौर में चाइनीज मांझे से हाथ की की नस कट जाने से अब हड़कंप मचा हुआ है।
लगातार सामने आते हैं मामले
चाइना की डोर से नुकसान पहुंचने के मामले लगातार सामने आते रहते हैं। इतना ही नहीं चाइना के मांझे से पतंग उड़ाने के चलते हर साल लगभग 500 से ज्यादा पक्षी भी जख्मी हो जाते हैं। वहीं पतंगबाजी का मौसम आने पर प्रशासन हमेशा से ही चाइना डोर पर प्रतिबंध की बात करता है, लेकिन बावजूद इसके अवैध तरीके से चाइना डोर बिकने के कारण लगातार इसका उपयोग पतंगबाजी में किया जाता है, जिसका सीधा असर वाहन चालकों और पक्षियों पर पड़ता है, जहां लगातार इस तरह के मामले सामने आते हैं।
ये भी पढ़े- Indore में Online सट्टा चलाने वाले 3 आरोपी धराए, दुबई से जुड़े हैं तार












Click it and Unblock the Notifications