चार्जर, एयरपॉड, लैपटॉप के अंदर गोल्ड, ऐसी जगह छिपा लाए सोना कि कस्टम की टीम भी रह गई दंग
Indore Airport: इंदौर एयरपोर्ट पर सोना तस्करी मामले में कस्टम ने बड़ा खुलासा किया है। इलेक्ट्रिॉनिक आइटम्स और गैजेट्स में अवैध तरीके से सोना छिपाकर लाने के इस मामले में यूएई से लौट रहे एक व्यक्ति को पकड़ा गया है। कस्टम विभाग अवैध तरीके से लाए गए सोने की जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है।
मोबाइल चार्जर, एयरपॉड, लैपटॉप के अंदर गोल्ड
तलाशी लेने पर जो चीजें सामने आईं उसने कस्टम विभाग की टीम भी दंग रह गई। इंदौर एयरपोर्ट पर फ्लाइट लैंड होते ही यात्री को अलग से चैकिंग के लिए बुलाया गया था।

मुखबिर की जानकारी पर जब यात्री मोहम्मद आरिफ के बैग खुलवाकर गैजेट स्कैन किए गए तो टीम को इलेक्ट्रॉनिक गैजेट संदिग्ध नजर आए। इसके बाद कस्टम विभाग ने एक-एक कर गैजेट खोलना शुरू किए तो मोबाइल चार्जर, एयरपॉड, लैपटॉप आदि के अंदर सोना भरा मिला।
गैजेट में अवैध रुप से सोना भरा पाए जाने पर कस्टम विभाग ने यात्री मोहम्मद आरिफ गामा को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ में पता चला कि वह मुंबई का रहने वाला है। अवैध गोल्ड को लेकर कस्टम विभाग ने आरिफ से पूछातछ शुरू कर दी है कि वह ये गोल्ड कहां से लाया और कहां ले जा रहा था।
माना जा रहा है कि जांच में और भी चौंकाने वाले मामले सामने आ सकते हैं। फिलहाल यात्री के पास से कितना अवैध सोना बरामद हुआ है इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।












Click it and Unblock the Notifications