शिवराज सरकार ने जनता को दी बड़ी राहत, ग्रामीणों को सौंपे गए बिजली बिल माफी के प्रमाण पत्र

इंदौर, 22 अप्रैल: शिवराज सरकार ने प्रदेशवासियों को बड़ी राहत देते हुए कोरोना काल के बिजली बिल माफ किए हैं. वहीं इसी के मद्देनजर इंदौर जिले के चंद्रावतीगंज में ग्रामीणों को बिजली बिल माफी के प्रमाण पत्र वितरित किए गए. इस अवसर पर प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट और बीजेपी जिला अध्यक्ष डॉ. राजेश सोनकर मौजूद रहे. कार्यक्रम के दौरान चंद्रावतीगंज, पालिया और अजनोद समेत सांवेर के कई क्षेत्रों से आए लोगों को बिजली बिल माफी के प्रमाण पत्र सौंपे गए. इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण इस कार्यक्रम का हिस्सा बने. वहीं बिजली बिल में मिली राहत के चलते ग्रामीणों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी.

indore

2 करोड़ 58 लाख की राहत प्रदान की गई

बिजली बिल माफी प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के कुल 5 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को 2 करोड़ 58 लाख रुपए की बिजली बिल राहत प्रदान की गई है. वहीं मुख्यमंत्री बिजली बिल राहत योजना के तहत हर पात्र उपभोक्ता को शिविर लगाकर राहत प्रमाण पत्र वितरित किए जा रहे हैं. इस दौरान ग्रामीणों ने भी इस राहत के लिए सरकार का आभार जताया.

हजारों उपभोक्ताओं को मिला लाभ

बिजली बिल प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा कि, सांवेर के प्रत्येक बिजली केंद्र पर हजारों उपभोक्ताओं को कोरोना काल के लंबित बिलों से राहत दी गई है. यह सरकार का गरीबों को संबल देने की भावना का सबसे बड़ा सबूत है. उधर, अधीक्षण यंत्री की मानें तो जिले में किसानों को दैनिक 10 घंटे और अन्य वर्ग के उपभोक्ताओं को 24 घंटे बिजली दी जा रही है.

पूरे प्रदेश में सरकार ने लागू की योजना

कोरोना काल के दौरान जो उपभोक्ता बिजली बिल का भुगतान नहीं कर पाए, उन्हें सरकार की ओर से राहत दी गई है, जहां सरकार ने मुख्यमंत्री विद्युत बिल में राहत-2022 योजना लागू की है. इसके तहत बिजली बिल की बकाया मूलधन और सर चार्ज राशि माफ की जाएगी. इस योजना का शुभारंभ सीएम शिवराज सिंह चौहान ने किया था.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+