Indore news: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने महिलाओं से किया सीधा संवाद, मोदी सरकार की उपलब्धियों पर हुई बात
MP में BJP मिशन 2023 के लिए तैयार नजर आ रही है, जहां इसी के मद्देनजर लगातार सत्ता और संगठन के दिग्गज नेता सियासत के गढ़ कहे जाने वाले शहर इंदौर आ रहे हैं। इस बीच केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की इंदौर में एंट्री हुई, जहां उन्होंने कॉन्क्लेव में प्रबुद्धजनों के समक्ष पब्लिक पॉलिसी रिसर्च सेंटर (पीपीआरसी) द्वारा केंद्र सरकार की योजनाओं के अध्ययन पर तैयार की गयी रिपोर्ट "नारी सशक्तिकरण से राष्ट्र उत्थान" को जारी किया है।
सियासत के गढ़ इंदौर आई केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत, सत्कार किया। इस दौरान एयरपोर्ट से लेकर समारोह स्थल तक स्मृति ईरानी का स्वागत, सत्कार किया गया। एयरपोर्ट पर सांसद शंकर लालवानी, विधायक रमेश मेंदोला और नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की अगवानी की है।

रिपोर्ट को प्रस्तुत किया
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी दिल्ली से इंदौर पहुंची। जिसके बाद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने दोपहर 2 बजे होटल श्रीमाया में आयोजित कॉन्क्लेव में भाग लिया। कॉन्क्लेव में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर भाजपा के थिंक टैंक पब्लिक पॉलिसी रिसर्च सेंटर (पीपीआरसी) द्वारा केंद्र सरकार की योजनाओं पर तैयार की गई "नारी सशक्तिकरण से राष्ट्र उत्थान" रिपोर्ट को प्रबुद्ध एवं गणमान्य जनों के समक्ष जारी किया। उक्त रिपोर्ट को पीपीआरसी द्वारा पिछले 9 वर्षों में केंद्र सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण को लेकर चलाई जा रही योजनाओं से आयें बदलाव को लेकर अध्ययन किया गया है। कार्यक्रम में पीपीआरसी के निर्देशक रिपोर्ट की पीपीटी प्रस्तुति की गई।
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कही ये बात
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा की, अक्सर मुझसे पूछा जाता है कि औरतों के बारे में आपका क्या कहना है, और मेरा पलट कर जवाब एक ही होता है कि आपने किसी पुरुष नेता से पूछा है कि मर्दों के बारे में उनका क्या कहना है? फिर, सामाजिक कार्यक्रमों में पूछा जाता है औरतों को आप क्या सुझाव देना चाहेंगे, मैं जितनी विनम्रता रख सकती हूं, उतनी विनम्रता के साथ कहती हूं की भाई साहब औरतों को तो एडवाइस की जरूरत नहीं है, मर्दों को एडवाइस की जरूरत हो तो आप दें सकते हैं। इसी के साथ केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अलग-अलग संस्थाओं की महिलाओं के साथ सीधा संवाद किया है।
ये भी पढ़े- MP Assembly Election 2023: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का इंदौर दौरा, कुछ ऐसा है मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम












Click it and Unblock the Notifications