MP Assembly Election 2023: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का इंदौर दौरा, कुछ ऐसा है मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

MP में इन दिनों मिशन 2023 के लिए बीजेपी तैयार नजर आ रही है, इस बीच सियासत का गढ़ कहे जाने वाले शहर इंदौर में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की एंट्री होने जा रही है, जहां 24 जून को इंदौर आ रही केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी शहर में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के इंदौर प्रवास को लेकर बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।

केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी 24 जून शनिवार को इंदौर प्रवास पर रहेंगी। इस दौरान वह इंदौर में आयोजित कॉन्क्लेव में प्रबुद्धजनों के समक्ष पब्लिक पॉलिसी रिसर्च सेंटर (पीपीआरसी) द्वारा केंद्र सरकार की योजनाओं के अध्ययन पर तैयार की गयी रिपोर्ट "नारी सशक्तिकरण से राष्ट्र उत्थान" को जारी करेंगी।

कुछ ऐसा है कार्यक्रम

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी 24 जून को दिल्ली से इंदौर पहुंचेंगी। जिसके पश्चात् स्मृति ईरानी दोपहर 2.05 बजे होटल श्रीमाया में आयोजित कॉन्क्लेव में भाग लेंगी। कॉन्क्लेव में केंद्रीय मंत्री ईरानी मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर भाजपा के थिंक टैंक पब्लिक पॉलिसी रिसर्च सेंटर (पीपीआरसी) द्वारा केंद्र सरकार की योजनाओं पर तैयार की गई "नारी सशक्तिकरण से राष्ट्र उत्थान" रिपोर्ट को प्रबुद्ध एवं गणमान्य जनों के समक्ष जारी करेंगी। उक्त रिपोर्ट को पीपीआरसी द्वारा पिछले 9 वर्षों में केंद्र सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण को लेकर चलाई जा रही योजनाओं से आयें बदलाव को लेकर अध्ययन किया गया है। कार्यक्रम में पीपीआरसी के निर्देशक रिपोर्ट की पीपीटी प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम के पश्चात् केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान श्री महाकाल के दर्शन- पूजन करेंगी। सायं 05 बजे ईरानी बास्केट बॉल कॉम्प्लेक्स, रेस कॉर्स रोड इंदौर में आयोजित आमसभा को संबोधित करेंगी।

BJP नेताओं ने की तैयारी

भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे एवं सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण की केंद्र सरकार को 9 वर्ष पूर्ण होने पर चलाए जा रहे विशेष जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत 24 जून को माननीय केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी इंदौर प्रवास पर रहेंगी। वे दोपहर 2 बजे एबी रोड स्थित सेलिब्रेशन में बुद्धिजीवी वर्ग से चर्चा कर उन्हें संबोधित करेंगी, उसके पश्चात वे विशेष जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत शाम 5 बजे बॉस्केटबॉल ग्राउंड में लोकसभा स्तर पर होने वाली विशाल जनसभा को संबोधित करेंगी।

ये भी पढ़े- Indore news: BJP के 'विशेष जनसंपर्क अभियान' ने पकड़ी रफ्तार, हर घर तक पहुंच रहे कार्यकर्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+